फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जेसीबी ने दो युवकों को रौंदा, जमकर हुआ बवाल

Sat, 06 Jun 2015 01:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ के मानकनगर में कनौसी पुल पर शुक्रवार देर रात उल्टी दिशा से आ रही जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद जमकर उपद्रव हुआ। घटनास्थल पर आसपास के गांव से करीब 600 लोग एकत्र हो गए और सड़क जाम कर जेसीबी तोड़फोड़ दी। सूचना पाकर आई पुलिस ने लाठियां भांजी तो भड़की भीड़ ने पथराव कर दिया। कुछ लोगों ने उधर से गुजर रहे डीजल टैंकर और दो बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन

तस्वीरें: जेसीबी ने दो युवकों को रौंदा, जमकर हुआ बवाल

2 of 5
हालात बेकाबू होने की जानकारी पाकर डीआईजी और एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे और कई थानों की फोर्स व पीएसी बुलवा ली। देर रात तक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। एएसपी पूर्वी रोहित मिश्रा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला कृष्णानगर के वीआईपी रोड पर चंद्रा हॉस्पिटल के पास रहने वाले शिवशंकर का बेटा राहुल चौरसिया (24) व पारा के सदरौना निवासी उसका साथी समीर (25) है।
विज्ञापन

तस्वीरें: जेसीबी ने दो युवकों को रौंदा, जमकर हुआ बवाल

3 of 5
दोनों बिल्डरों को मौरंग-मिट्टी की सप्लाई का काम करते थे। रात करीब साढ़े नौ बजे समीर अपनी बाइक से राहुल को लेकर बाराबिरवा नहर चौराहा से पारा की तरफ जा रहा था। (टैंकर की आग बुझाने को पानी डालते पुलिसकर्मी।)

तस्वीरें: जेसीबी ने दो युवकों को रौंदा, जमकर हुआ बवाल

4 of 5
कनौसी पुल पर उल्टी दिशा से आ रही जेसीबी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक से उछलकर गिरे तो जेसीबी उन्हें रौंदते हुए निकल गई। समीर ने तुरंत दम तोड़ दिया जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: जेसीबी ने दो युवकों को रौंदा, जमकर हुआ बवाल

5 of 5
हादसे की जानकारी पाकर आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का नजारा देखकर लोगों का आक्रोश भड़क उठा। (जेसीबी से कुचली हुई बाइक सड़क से हटाते पुलिसकर्मी।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें