वारदात के बाद मौजूद भीड़।
- फोटो : amar ujala
पूर्व सांसद ने कहा, साजिद से दो दशक से संबंध नहीं
चौक लूट व हत्या के मामले में गिरफ्तार साजिद पर बसपा के पूर्व सांसद दाऊद अहमद ने बदनाम करने और छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि साजिद से उनका दो दशक से कोई संबंध नहीं है। उससे नाम जोड़ने के पीछे राजनीतिक छवि धूमिल करने का षड्यंत्र है।
खुद साजिद ने ही वर्ष 2005 में पुलिस को लिखकर दिया था कि उसकी दाऊद अहमद से दुश्मनी है। वह दूर का रिश्तेदार है, लेकिन उससे अनबन चल रही है। उन्होंने रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पर बैठक करने की बात को भी निराधार व भ्रामक बताया। पूर्व सांसद ने कहा कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से इसकी पुष्टि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में अपराध को कभी बढ़ावा नहीं दिया।