राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे पहले मैच के दौरान शहीद पथ पर भीषण जाम लग गया। बताया जा रहा है कि कुछ वीआईपी वाहन गलत दिशा से शहीद पर आ गए, जिसकी वजह से जाम लग गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
शहीद पथ
शाम करीब साढ़े पांच बजे से लगा जाम सात बजे तक भी नहीं खुल सका। मैच देखने जा रहे लोगों ने अपने वाहनों को शहीद पथ के किनारे लगाकर पैदल ही स्टेडियम की तरफ चलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 4
शहीद पथ
इस दौरान पुलिस प्रशासन कहीं नजर नहीं आया। लोग खुद ही अपने वाहनों से उतर कर जाम खुलवाने की कोशिशों में लगे रहे।