गोमती नदी का रिवर फ्रंट दीपावली तक तैयार हो जाएगा। इसके लिए एलडीए ने अपनी समय सीमा तय कर ली है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : डेमो
प्राधिकरण की दीप पर्व पर यहां आतिशबाजी और भव्य आरती की योजना है। इसके लिए एलडीए गोमती नदी के दोनों तटों को लामार्ट बंधे से लेकर कुड़ियाघाट तक विकसित करेगा।
विज्ञापन
3 of 6
लामार्ट के पास एलडीए का बैरियर
- फोटो : amar ujala
एलडीए के वीसी प्रभु एन सिंह की देखरेख में प्राधिकरण के उद्यान विभाग की टीम रिवरफ्रंट पर काम कर रही है। कैंप कार्यालय के लामार्ट बंधे के पास होेने की वजह से पूरे इलाके को विकसित करने का काम तेजी से हो रहा है।
4 of 6
डेमो
12.82 लाख वर्गमी तक होगा विकास
वीसी के मुताबिक एलडीए को मिले लैंडस्केपिंग और दूसरे हॉर्टिकल्चर के काम में हमें करीब 12.82 लाख वर्गमी क्षेत्र दोनों तट पर विकसित करना है। इसके लिए इस साल करीब 27 करोड़ रुपये एलडीए को खर्च करने हैं। यह बजट एलडीए को सिंचाई विभाग से दिया जाना है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : डेमो
गोल्फकार्ट चलाने की भी योजना
एलडीए के उद्यान अधिकारी एसपी शिशोदिया का कहना है कि करीब सात किमी में पूरा रिवरफ्रंट फैला हुआ है। ऐसे में पूरे रिवरफ्रंट को घूमना पैदल संभव नहीं है। ऐसे में हमारी योजना है कि यहां गोल्फ कार्ट या बैटरी से चलने वाले दूसरे वाहन चलाने की सुविधा दी जाए।
चार महीने का वक्त हमारे पास है
हमारी योजना है कि दीपावली तक रिवरफ्रंट के सौंदर्यीकरण के काम को खत्म कर लिया जाए। करीब चार महीने का समय इसके लिए हमारे पास है। अभी हमारी प्राथमिकता घास और पौधों से हरियाली बढ़ाने के अलावा लैंडस्केपिंग के काम जैसे छोटे फव्वारे शुरू कराने पर है। सिविल वर्क एलडीए नहीं कराएगा। यह काम सिंचाई विभाग का है। - एसपी शिशोदिया, उद्यान अधिकारी, एलडीए