फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट में धूम मचाएगी यूपी के इंजीनियर्स की राइस थ्रेसिंग मशीन

Wed, 08 Nov 2017 11:31 AM IST
अक्षय कुमार/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक भारत और अमेरिका द्वारा आयोजित हो रही ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट में एकेटीयू से जुड़े छात्रों का स्टार्टअप भी धूम मचाएगा। गांवों में धान पीटने वाली महिलाओं का काम आसान करने वाली इस मशीन को पिछले दिनों कई मंचों पर सराहा गया है। समिट में विश्व भर के 4200 से अधिक इंटरप्रेन्योर और निवेशकों के आने की उम्मीद है।

ग्रेटर नोएडा के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (आईटीएस) इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्रों सुधांशु रंजन व मधुसूदन पांडेय ने मेंटर मानवेंद्र के साथ मिलकर राइस थ्रेसिंग मशीन (धान पीटने की मशीन) बनाई है।

उन्होंने ‘इनोवेटिव मशीनरी’ के नाम से एक कंपनी भी बनाकर इसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। जुलाई में विश्वविद्यालय द्वारा ‘कलाम सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन ऑफ स्टार्टअप’ के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम में इस स्टार्टअप का चयन इनक्यूबेट के लिए हुआ था। इसे सिंगापुर की कंपनी गोविन कैपिटल ने 10 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 4
मानवेंद्र ने बताया कि इस समिट के लिए पिछले दिनों विश्वभर के युवाओं से आवेदन मांगे गए थे जिसमें उनका चयन हुआ। यह मेरे लिए बहुत गर्व का विषय है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें अपने स्टार्टअप को प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है। उम्मीद है कि इसे अंतरराष्ट्रीय निवेशक मिलेंगे। 15 अक्तूबर को एआईसीटीई की ओर से चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल’ में हमारे स्टार्टअप को देश में चौथा स्थान मिला था।
विज्ञापन

3 of 4
इस बार की थीम ‘वुमेन फर्स्ट’
इस ग्लोबल समिट की थीम ‘वुमेन फर्स्ट’ है। इस स्टार्टअप का आधार भी महिलाएं ही हैं। मानवेंद्र ने बताया कि गांवों में धान की पिटाई का काम अधिकतर महिलाएं ही करती हैं। इसमें न्यूमेटिक टेक्नोलॉजी के प्रयोग से उसी प्रक्रिया को थ्रेसिंग मशीन करती है। मशीन में धान को पटकने की व्यवस्था है। इससे नाजुक चावल टूटेगा नहीं और पुआल भी सुरक्षित रहेगा। यह मशीन चार आदमी का काम अकेले करती है।
विज्ञापन

4 of 4
अमेरिका ने घोषित किया है इंटरप्रेन्योर मंथ
मानवेंद्र ने बताया कि इस ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका ने नवंबर को इंटरप्रेन्योर मंथ घोषित किया है। जानकारी के अनुसार हैदराबाद में होने वाली इंटरप्रेन्योरशिप समिट में अमेरिका का नेतृत्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी व सलाहकार इवांका ट्रंप करेंगी। जबकि भारत की ओर से नीति आयोग इसका नेतृत्व करेगा। इससे पहले 2016 में 7वीं समिट कैलिफोर्निया में हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें