फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retired IAS Wife Murder: मोहिनी की मां का सेवादार था अखिलेश... उनके निधन के बाद देवेंद्र के घर हुई थी एंट्री

Thu, 30 May 2024 05:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
विश्वास का कत्ल करने वाला अखिलेश करीब 15 साल पहले मोहिनी के मायके वालों से जुड़ा था। वह उनकी वृद्ध मां की देखरेख करता था। दो साल बाद ही वृद्धा का निधन हो गया था, इसके बाद मोहिनी ने अपने यहां उसको नौकरी पर रख लिया था। शुरुआत में वह घर के काम करता था। बाद में गाड़ी चलानी सीखी और बतौर ड्राइवर काम करने लगा। 
विज्ञापन

2 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
इस तरह से 13 साल पहले अखिलेश की सेवानिवृत आईएएस के घर अखिलेश की एंट्री हुई थी। मोहिनी के भाई जीएसटी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वह गोमतीनगर में एक अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके साथ उनकी वृद्ध मां भी रहती थीं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
उस दौरान उनको मां की सेवा के लिए किसी की जरूरत थी। तभी उनको कैंट घोसियाना निवासी शिवबहादुर यादव के बारे में जानकारी मिली थी। वह आर्थिक स्थिति से परेशान थे। इसलिए उन्होंने अपने 12 साल के बेटे अखिलेश को उनकी मां की सेवा के लिए रखवा दिया था। 

 

4 of 10
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
दो साल बाद जब वृद्धा का निधन हो गया तो वहां कोई काम नहीं बचा। तब देवेंद्र के घर पर काम करने लगा। कुछ ही दिन बाद अपने भाई रवि को भी वहीं पर काम पर लगवा दिया था। तब ये दोनों उनके परिवार से जुड़े थे।

 
विज्ञापन

5 of 10
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र ने बात करने से किया इनकार
वारदात के बाद से देवेंद्र स्तब्ध हैं। किसी से कोई बातचीत नहीं कर रहे थे। वारदात के खुलासे के बाद भी जब उनसे संपर्क कर बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इन्कार कर दिया। बुधवार को उनके घर पर सन्नाटा पसरा रहा। नौकर आदि काम करने पहुंचे।

 
विज्ञापन

6 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
दो भेजे गए जेल, घायल का इलाज जारी
रवि और रंजीत कोर्ट में पेश कर जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं मुठभेड़ में घायल अखिलेश का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस की तैनाती अस्पताल में की गई है। डिस्चार्ज होने के बाद उसे जेल में दाखिल किया जाएगा।
 
विज्ञापन

7 of 10
Retired IAS wife murder - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर लूट की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने देवेंद्र के दोनों ड्राइवर भाइयों और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया। अखिलेश वारदात का मास्टरमाइंड है। वह और उसका भाई 13 साल से देवेंद्र के घर पर काम कर रहे थे।

8 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने एक करोड़ रुपये के जेवरात लूटे थे। पुलिस ने जेवरात बरामद कर लिए हैं। वारदात की फुटेज किसी को न मिलें, इसलिए बदमाश डीवीआर व सीसीटीवी कैमरे उखाड़ कर ले गए थे। इन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

9 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इंदिरानगर सेक्टर-20 निवासी सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे 25 मई की सुबह ड्राइवर रवि यादव के साथ गोल्फ खेलने गए थे। उनके जाने के बाद घर के भीतर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर जेवरात लूट ले गए थे। 
विज्ञापन

10 of 10
Retired IAS Wife Murder - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध आकाश कुलहरि ने बताया कि वारदात में रवि व उसके ड्राइवर भाई अखिलेश यादव और साथी रंजीत को गिरफ्तार किया गया है। वारदात के दिन अखिलेश और रंजीत स्कूटी से देवेंद्र के घर पहुंचे थे। दोनों ने मोहिनी की गला कसकर हत्या कर दी थी और जेवरात लूटकर भाग गए थे। वारदात की साजिश में रवि भी शामिल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें