शर्मा ने बताया कि यदि किसी परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये या उससे अधिक है तो उसे क्रीमी लेयर में माना जाएगा। क्रीमी लेयर के अभ्यर्थी चाहे व किसी जाति के हों उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।
इसके लिए अभ्यर्थी को पिछले तीन साल की आय का प्रमाण पत्र देना होगा। शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम तक सिपाही भर्ती-2018 (अक्तूबर) के लिए 1,51,753 आवेदन आए थे।