सबकुछ थम गया जब लखनऊ की सड़कों पर निकले टैंकर, तस्वीरें
Wed, 25 Jan 2017 07:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
राजधानी लखनऊ की सड़कों पर मंगलवार को जो नजारा था, वो हर रोज से एकदम अलग था। कुछ समय के लिए तो सबकुछ थम गया। सड़कों पर सेना के टैंकर आवाजाही कर रहे थे।
सेना के जवानों की टुकड़ी भी एक-एक कर आगे बढ़ रही थीं। माहौल एकदम अलग था।
एक के बाद एक टैंकर गुजरते जा रहे थे। आपको बता दें कि यह किसी युद्घ की तैयारी नहीं बल्कि गणतंत्र दिवस के लिए परेड की रिहर्सल थी।
जवान 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए तैयारी कर रहे थे।
जैसे ही जवान निकले उन्हें देखने के लिए लोग ठहर गए और उन्हें सलामी देने लगे।
इस दौरान 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में वीवीआईपी की सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का भी रिहर्सल किया गया।
सुरक्षा तैयारियों की रिहर्सल के दौरान लिया गया एक दृश्य।
इस दौरान स्कूली बच्चों ने भी रिहर्सल की।
रिहर्सल के दौरान करतब दिखाते स्कूली बच्चे।