फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः सब्जी-दाल थोक में सस्ती, पर खुदरा में महंगी, यहां देखें- रेट

Wed, 22 Jan 2020 04:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की थोक मंडियों में सब्जी व दाल की कीमतें घटी हैं। हालांकि, आम आदमी को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि मंडियों में सब्जियों की आवक बढ़ी है, जबकि दाल के खरीदार कम होने से कीमतों में गिरावट आई है।
    
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
मंगलवार को थोक में जो नया आलू 10 से 12 रुपये किलो बिका, वहीं खुदरा में 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक बेचा गया। हफ्ते भर से नया आलू इसी रेट में बेचा जा रहा है। दुकानदार सब्जियों को थोक से लगभग दोगुने कीमत में बेच रहे हैं। इसी तरह मटर थोक में 14 से 20 रुपये किलो बिकी पर खुदरा में दुकानदार इसे 40 से 50 रुपये किलो तक बेच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अमूमन शहर भर की खुदरा मंडियों में सब्जियों को इसी रेट में बेचा जा रहा है। भारतीय किसान व आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन दुबग्गा फल व सब्जी मंडी के अध्यक्ष नजमुद्दीन राइनी ने बताया कि बारिश के कारण सब्जियों की आवक घटने से थोक रेट बढ़े थे, मंगलवार को आवक बढ़ी तो उसकी कीमतोें में भी कमी आई है।  

 

4 of 6
pulses
अरहर दाल की घटी कीमत
पांडेयगंज थोक गल्ला मंडी के कारोबारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि खरीदार कम होेने के कारण दालों की कीमत में कमी आई है। अव्वल अरहर दाल का दाम साढ़े चार रुपये प्रति किलो घटा है। हफ्ते भर पहले ये दाल 84 रुपये किलो थी जो मंगलवार को घट कर 79.50 रुपये रह गई। कारोबारी के मुताबिक मटर व मटर दाल 62 की जगह 58 रुपये, चना दाल 58 के बजाय 56 रुपये, छोला 66 की जगह 64 रुपये प्रति किलो है। उधर, ग्राहक विनोद कुमार ने बताया कि खुदरा बाजार में अव्वल अरहर दाल अब भी 90 रुपये प्रति किलो ही मिल रही है।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हम खा रहे कोलकाता की लौकी
एचएएल सब्जी मंडी के खुदरा दुकानदार अशरफ ने बताया कि राजधानीवासी इन दिनों कोलकाता की लौकी खा रहे हैं। कोलकाता से आने वाली लौकी की लागत अधिक पड़ रही, जिस कारण इसके थोक रेट अधिक हैं। खुदरा दुकानदार इसे 30 से 40 रुपये किलो तक बेच रहे हैं। दुकानदार लालमन ने बताया कि गोमतीनगर में लौकी का रेट 40 से 50 रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें