आरोपियों को सजा दिलाने के बार-बार टंकी पर चढ़ने वाली रेप पीड़िता गुरुवार को एक बार फिर से टंकी पर चढ़ गई। पुलिस उसे टंकी से उतारने की कोशिशें कर रही है। उसने पुलिस को 6 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ी रेप पीड़िता ने किया हंगामा, तस्वीरें
2 of 6
मूल रूप से अंबडेकर नगर में रहने वाली इस रेप पीड़ित महिला का कहना है कि जब तक रेप के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। लखनऊ की पुलिस अंबेडकरनगर पुलिस से इस बारे में बात कर रही है।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ी रेप पीड़िता ने किया हंगामा, तस्वीरें
3 of 6
गोमती नगर में हनीमैन चौराहे के पास होम्योपैथिक अस्पताल की टंकी पर चढ़ी इस युवती को देखने के लिए आसपास के लोग उमड़ पड़े हैं। पुलिस इस बात की कोशिश कर रही है कि किसी भी तरह से उस महिला को उतार लिया जाए। लेकिन रेप पीड़िता का कहना है कि वह शाम 6 बजे तक टंकी पर चढ़ी रहेगी तब तक उसके गुनाहगारों को गिरफ्तार कर लिया जाए।
टंकी पर चढ़ी रेप पीड़िता ने किया हंगामा, तस्वीरें
4 of 6
यह पहला मौका नहीं है जब ये रेप पीड़िता टंकी पर चढ़ी हो। इसके पहले 22 सितंबर को ही यह महिला दारुल सफा के पास एक टंकी पर चढ़ गई थी। पुलिस को उसे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ी रेप पीड़िता ने किया हंगामा, तस्वीरें
5 of 6
बीते 11 जून को भी हजरतगंज थाना के अंतर्गत आने वाले सिविल अस्पताल के पास स्थित पाननी की टंकी पर चढ़कर रेप पीड़िता ने जमकर हंगामा काटा था।
इस दौरान पीड़िता ने कहा था कि गांव के कुछ दबंगों ने उसके साथ रेप किया था। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। मामले में उसने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मौके पर पहुंचे अन्य आलाधिकारियों ने पीड़िता को न्याय का आश्वासन देकर उसे टंकी से नीचे उतारा था।