प्रदेश में एक और बेटी वहशी दरिंदों का शिकार हुई। बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रधान की 16 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दुष्कर्मियों ने उसका शव पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: रेप व हत्या के बाद किशोरी का शव पेड़ से लटकाया
2 of 8
हत्या के आरोपी युवक ने एकतरफा प्यार में अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। एक आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: रेप व हत्या के बाद किशोरी का शव पेड़ से लटकाया
3 of 8
बाढ़ और कटान में मकान तबाह होने के बाद पूर्व प्रधान परिवार समेत आबादी के बाहर बस गये थे। उनके मकान से 200 मीटर की दूरी पर चचेरे भाई रहते हैं। शुक्रवार को पूर्व प्रधान के भतीजे के जन्मदिन पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में उनकी बेटी चाचा के घर गई थी।
तस्वीरें: रेप व हत्या के बाद किशोरी का शव पेड़ से लटकाया
4 of 8
देर शाम जब वह एक सहेली के साथ नित्यक्रिया के लिए खेत जा रही थी तभी अरुण कुमार नाम के दरिंदे ने अपने दो साथियों के साथ चाकू की नोंक पर किशोरी को अगवा कर लिया। उसकी सहेली किसी तरह भागने में कामयाब रही।
विज्ञापन
तस्वीरें: रेप व हत्या के बाद किशोरी का शव पेड़ से लटकाया
5 of 8
सहेली ने घर पहुंचकर घटना की सूचना दी। परिवार के लोग दौड़े-भागे वहां पहुंचे, लेकिन तब तक अपहर्ता किशोरी को लेकर फरार हो गए थे। पूरी रात खोजबीन की। कुछ पता नहीं चला। सुबह घुरेहरीपुर गांव के निकट घाघरा के कछार में नदी के तट पर किशोरी का शव जामुन के पेड़ की डाल से लटकता मिला। उसके कपड़े फटे हुए थे। शरीर पर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: रेप व हत्या के बाद किशोरी का शव पेड़ से लटकाया
6 of 8
किशोरी की अस्तव्यस्त हालत से उसके साथ रेप होने की पुष्टि हो रही थी। पूर्व प्रधान ने अरुण कुमार व उसके दो अज्ञात सहयोगियों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी। महसी के क्षेत्राधिकारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: रेप व हत्या के बाद किशोरी का शव पेड़ से लटकाया
7 of 8
परिवारीजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा परिवार के लोगों ने बताया कि अरुण अरसे से किशोरी को परेशान कर रहा था। इसे लेकर कई बार अरुण को समझाया गया। उसके घर वालों ने भी फटकारा। लेकिन उसकी हरकत बंद नहीं हुई।