फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भये प्रगट कृपाला...आस्था के सैलाब से पट गई अयोध्या

Mon, 26 Mar 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
रामनवमी
रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में लाखो श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर मंदिरों में दर्शन किए। आज पूरे देश में रामनवमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में मंदिरों के बाहर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रामनवमी
कुछ मंदिरों में ये कतारें कई किलोमीटर तक लंबी लगी रहीं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शनिवार तक सारी तैयारियां पूरी कर लीं। शनिवार देर रात से ही अयोध्या में भक्तों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन

3 of 4
रामनवमी
रविवार शाम तक लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई। अयोध्या की गलियां भक्तों की लंबी कतारों से पट गईं। मंदिरों में सुबह से ही बधाई गीत गाए जाने लगे। दोपहर तक श्री राम ने प्रतीकात्मक रूप से जन्म लिया।
विज्ञापन

4 of 4
रामनवमी
कनक भवन में भगवान राम के जन्म के बाद सजा विग्रह की परंपरा निभाई गई। ऐसी मान्यता है कि सरयू में स्थान मात्र से सभी तीर्थों के दर्शन का पुण्य मिल जाता है। इसी के चलते रामनवमी के अवसर पर हर साल यहां श्रद्धालुओं का तांता लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें