फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ही नहीं विदेशों तक प्रसिद्ध हुई यूपी की रामलीला, इन देशों में जल्द होगा मंचन

Mon, 11 Jun 2018 10:03 AM IST
आलोक पराड़कर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
ramleela - फोटो : amar ujala
पूरे भारत में विख्यात उत्तर प्रदेश की रामलीला ने विदेशों में भी अपनी पहुंच बना ली है। यूपी के कलाकार अगले माह जुलाई में तीन देशों में रामलीला का मंचन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
ramleela - फोटो : amar ujala
रामलीला का मंचन त्रिनिदाद, सूरीनाम और गुयाना में भी होगा। इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। गुयाना में तो भारतीयों के पहुंचने के 180 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मनाया जा रहा है। संस्कृति विभाग के अयोध्या शोध संस्थान ने इन देशों में रामलीला के मंचन के लिए गोरखपुर के मानवेंद्र त्रिपाठी के दल का चयन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
ramleela - फोटो : amar ujala
संस्थान के निदेशक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दल 16 से 22 जुलाई तक त्रिनिदाद, 23 से 29 जुलाई तक गुयाना और 27 जुलाई से दो अगस्त तक सूरीनाम में रामलीलाओं का मंचन करेगा। इन देशों में रामलीलाओं की अपनी परंपराएं हैं।

4 of 5
ramleela - फोटो : amar ujala
ये परंपराएं भारतीय रामलीलाओं से जुड़ी हैं लेकिन अब इनका रूप काफी बदल चुका है। यात्रा का उद्देश्य इन देशों के नागरिकों को भारतीय रामलीला की विशेषताओं से परिचित कराना है। रामलीला के मंचन के साथ ही कार्यशालाओं का आयोजन भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ramleela - फोटो : amar ujala
चार प्रदेशों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान
प्रदेश के संस्कृति विभाग ने महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और मणिपुर के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए अनुबंध किया है। इसके तहत यूपी का सांस्कृतिक दल इन प्रदेशों के विभिन्न नगरों में कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा जबकि उन प्रदेशों के दल यूपी में प्रस्तुतियां देंगे। ब्रज का सांस्कृतिक दल पिछले दिनों अरुणाचल की यात्रा कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें