फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम की पैड़ी पर लेजर शो के माध्यम से जीवंत हुई रामकथा, देखते ही बन रही थी भव्यता, तस्वीरें

Mon, 28 Oct 2024 09:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Deepotsav in Ayodhya: लेजर शो के माध्यम से रामकथा जीवंत हुई की तो राम की पैड़ी की भव्यता देखते ही बन रही थी। इस शो का रिहर्सल करीब 15 मिनट तक किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
राम की पैड़ी पर लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग का रिहर्सल सोमवार की शाम हुआ। लेजर शो के माध्यम से रामकथा का प्रदर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना।

प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत किया गया तो राम की पैड़ी पर रामकथा जीवंत होती नजर आई। करीब 40 मिनट तक प्रोजेक्शन मैपिंग का रिहर्सल किया गया। वहीं, लेजर शो का रिहर्सल करीब 15 मिनट तक किया गया।

राम की पैड़ी की भव्यता लेजर शो में देखते ही बन रही थी। लेजर शो में भी रामकथा के प्रसंग दर्शाए गए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी पर हर वर्ष लेजर शो के माध्यम से रामकथा का शो प्रस्तुत किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक एकत्र होते हैं। यह आयोजन इस बार दीपोत्सव के अवसर पर 30 अक्तूबर को भी होगा।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव पर अयोध्या में हर वर्ष दिये जलाने का विश्व रिकॉर्ड बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में आयोजित होने वाला यह आठवां और राम मंदिर निर्माण के बाद का पहला दीपोत्सव होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें