फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepotsav 2022: दीपों के सहारे उकेरी राम मंदिर की आकर्षक और मनोहारी छवि, देखें तस्वीरें

Mon, 24 Oct 2022 12:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
साल दर साल दीपोत्सव से राम की नगरी अयोध्या अपने अतीत के गौरव को प्राप्त करती जा रही है। हर साल विश्व रिकॉर्ड बन रहा है। दीपोत्सव 2022 में राम की नगरी 15 लाख 76 हजार दीपों से दमक उठी। जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने इसका प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। उन्होंने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की और तालियां बजाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्साह भी बढ़ाया क्योंकि वही थे जिन्होंने दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई महीने पहले ही तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए थे और लगातार निरीक्षण कर रहे थे।

इन सब के बीच दुनिया भर के राम भक्तों को राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने का इंतजार है। उनकी ये इच्छा दीपोत्सव में भी नजर आई। दीपोत्सव पर दीपों के सहारे राम मंदिर की कृति बनाई गई। जो कि बेहद आकर्षक और मनोहारी लग रही थी। राम मंदिर निर्माण समिति का कहना है कि दिसंबर 2023 में रामभक्त भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। देखें तस्वीरें: 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
राम मंदिर का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण समिति इसके हर एक पक्ष पर पैनी नजर रख रही है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : पीएमओ ट्विटर अकाउंट
ये राम मंदिर का मॉडल है। 

4 of 6
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर तस्वीरें जारी कर राम मंदिर निर्माण के बारे में बताता रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
बीते दिनों श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने राममंदिर निर्माण की ये तस्वीर जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
बताया जाता है कि मंदिर का निर्माण इस तरह किया जा रहा है जिससे कि यह सदियों तक सुरक्षित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें