फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir : राममंदिर के तीन गुबंद बनकर तैयार, चौथे का काम शुरू, ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरें

Fri, 15 Dec 2023 09:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को राममंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में मंदिर के प्रथम तल, गुबंद आदि के निर्माण की प्रगति दर्शायी गई है।
विज्ञापन
1 of 4
राममंदिर का निर्माण जोरों पर - फोटो : अमर उजाला
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को राममंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में मंदिर के प्रथम तल, गुबंद आदि के निर्माण की प्रगति दर्शायी गई है। राममंदिर का प्रथम तल करीब 70 फीसदी तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

2 of 4
राममंदिर का निर्माण जोरों पर - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर के तीन गुंबद भी बनकर तैयार हैं, चौथे गुबंद का निर्माण चल रहा है। राममंदिर में कुल पांच गुबंद बनाए जाने हैं। एक अन्य तस्वीर में भूतल के आंतरिक दृश्य को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
राममंदिर का निर्माण जोरों पर - फोटो : अमर उजाला
दीवालों पर भव्य नक्काशी भक्तों को आकर्षित करती नजर आती है। राममंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
राममंदिर का निर्माण जोरों पर - फोटो : अमर उजाला
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर परिसर को सजाया-संवारा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें