फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम दान पर डाका: अब भी ये कर्मी कर रहे चढ़ावे की गणना, केवल ड्रेस बदलकर हो रही वीडियोग्राफी; सिर्फ ये कदम उठाए

Fri, 10 Jul 2026 10:57 AM IST
Sharukh Khan सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राम मंदिर में हुए चढ़ावा घोटाले के बाद भी व्यवस्था में मामूली बदलाव किए गए हैं। अभी भी हाउसकीपिंग कर्मी दान राशि की गणना कर रहे हैं। हाउसकीपिंग के लिए भर्ती 46 कर्मचारी गणना में लगे थे। आउटसोर्सिंग कंपनी सैनिक सिक्योरिटी के थे। अभी इन कर्मचारियों के भरोसे ही गणना का काम जारी है, केवल ड्रेस बदलकर वीडियोग्राफी हो रही है।
विज्ञापन
1 of 17
Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल भेजे गए गणनाकर्मियों के अलावा अन्य सभी वही गणनाकर्मी भी दान राशि का हिसाब-किताब कर रहे हैं। ये सभी वही कर्मचारी हैं, जिनको सैनिक सिक्योरिटी कंपनी की तरफ से हाउसकीपिंग के काम के लिए नियुक्त किया गया था। सवाल है कि आखिर इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद इन सभी को क्यों नहीं बदला गया।

दरअसल, ट्रस्ट की सिफारिश पर 46 कर्मियों को आउटसोर्सिंग कंपनी के जरिये नियुक्त करने के लिए बैंक ने कंपनी को पत्र भेजा था। सैनिक सिक्योरिटी कंपनी ने सभी की नियुक्ति कर दी थी। नियुक्त किए गए कर्मियों को बतौर हाउसकीपिंग के काम के लिए रखा गया था। लेकिन वहां पर इन सभी को गणना जैसे संवेदनशील काम में लगा दिया गया।
विज्ञापन

2 of 17
राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के मुताबिक, घटना का खुलासा होने और आरोपियों के जेल जाने के बाद अन्य किसी गणनाकर्मी को नहीं हटाया गया। वे गणना के कार्य में लगे हैं। सवाल है कि आखिर इन सभी को क्यों नहीं बदला गया, जिससे गणना प्रक्रिया में और पारदर्शिता लाई जा सके।

 
विज्ञापन

3 of 17
राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केवल ये कदम उठाए गए
अब तक नियमों को ताक पर रखकर गणना होती थी। अब बाकायदा तय ड्रेस में गणनाकर्मी गणना कर रहे हैं। सभी बिना जेब वाले कपड़े पहन रहे हैं। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। वहीं, निगरानी बढ़ाई गई है। लेकिन पूरे स्टाफ को बदला नहीं गया है। 

 

4 of 17
राम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्र बताते हैं कि एसओपी की कुछ शर्तों को पूरा कर मामला दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा है। सवाल है कि आखिर कंपनी से करार खत्म कर मानक के अनुरूप गणनाकर्मियों की तैनाती क्यों नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 17
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
नए एसपी सुरक्षा को पूरी तरह मिली कमान
अयोध्या में तैनात रहे एसपी सुरक्षा बलरामाचारी का 25 मई को यूपी-112 तबादला हुआ था। लेकिन तब से वह रिलीव नहीं हुए थे। तीन जुलाई को नवागत एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्रा ने बतौर एसपी सुरक्षा ज्वॉइन कर लिया था। चूंकि ट्रस्ट की बैठक थी, इसलिए बलरामाचारी को रिलीव नहीं किया गया था। मंगलवार को वह रिलीव हो गए। अब सुरक्षा व्यवस्था की पूरी कमान विजय शंकर मिश्रा के पास है।
विज्ञापन

6 of 17
राममंदिर का परिसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टिन्नू एंड गैंग की अब तक 12 संपत्तियां चिह्नित
चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस आरोपियों की संपत्तियों का भी ब्योरा खंगाल रही है। अब तक करीब एक दर्जन संपत्तियों को चिह्नित कर लिया है। प्रक्रिया जारी है। जो संपत्तियां पिछले चार से पांच साल में आरोपियों बनाई होंगी, वह जब्त की जाएंगी। पुलिस को जो साक्ष्य मिले हैं, अंदेशा है कि ऐसी संपत्तियों को बनाने में चोरी की रकम का इस्तेमाल हुआ है।
 
विज्ञापन

7 of 17
पुलिस रिमांड पर जेल से बाहर आते आरोपी करुणेश, अनुकल्प व लवकुश। - फोटो : संवाद
चोरी की रकम इस्तेमाल होने पर संपत्तियां जब्त कर भरपाई होगी
अब तक की जांच के मुताबिक अंदेशा है कि आरोपी ने चार से पांच करोड़ रुपये पार किए। हालांकि पूरी तरह से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है क्योंकि गिनती से पहले ही आरोपी रकम पार कर देते थे।
 

8 of 17
पुलिस रिमांड पर जेल से बाहर आते आरोपी करुणेश, अनुकल्प व लवकुश। - फोटो : संवाद
एसआईटी ने भी इसका जिक्र जांच में किया है कि स्पष्ट आकलन करना संभव नहीं है। पुलिस मामले में अपराध से अर्जित धन से बनाई गई संपत्तियों को जब्त कर चोरी की रकम की भरपाई करेगी। इसमें पुलिस बीएनएसएस की धारा-107 के तहत कार्रवाई करेगी।

9 of 17
अविनाश शुक्ला की कहानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
संपत्तियों के चिह्निकरण का कार्य जारी है। जब सभी संपत्तियां चिह्नित हो जाएंगी तो उसमें पुलिस यह तस्दीक करेगी कि कौन-कौन कब से मंदिर से जुड़ा और रकम पार की। उसके बाद जो भी संपत्तियां बनाई गई होंगी, उनको जब्त किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि एक दर्जन में से चार से पांच ऐसी संपत्तियां हैं। पुलिस की तरफ से अभी इसमें कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

10 of 17
अविनाश के घर पर मिला संदूक।
बरामदगी की रकम 85 लाख के करीब पहुंची
एसआईटी ने रिपोर्ट में जिक्र किया था कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अपने स्तर 81.19 लाख की रकम बरामद की थी। जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था तब 79.85 लाख की बरामदगी बताई थी। इस तरह से 1.33 लाख रुपये का अंतर है।

11 of 17
चढ़ावा चोरी के आरोपियों के घर पहुंची पुलिस
इस पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो रकम गिरफ्तारी के वक्त थी वह पहली बार की थी। उसके बाद करीब तीन से चार लाख रुपये बरामद किए जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक अब तक कुल बरामदगी 85 लाख के करीब पहुंच गई है। जेवर आदि इसमें शामिल नहीं हैं।
 

12 of 17
चढ़ावा चोरी के आरोपियों के घर पहुंची पुलिस
तीन आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने मारे छापे
कस्टडी रिमांड पर लिए गए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के तीन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कार, चोरी की रकम से खरीदे गए गहने और नकदी बरामद की है। 40 घंटे पूछताछ और बरामदगी के बाद पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान चोरी से जुड़े कई अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। अब तक चार आरोपियों को रिमांड पर लिया जा चुका है। टिन्नू व मनीष को भी रिमांड पर लेने की तैयारी है।

 

13 of 17
टिन्नू यादव को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने कोर्ट की अनुमति के बाद बुधवार सुबह आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को कस्टडी रिमांड पर लिया था। आरोपियों को जेल से पुलिस लाइन लाकर घंटों पूछताछ की गई। इसके बाद घटना स्थल पर ले जाया गया। पुलिस उन्हें लेकर वहां भी गई जहां चोरी की रकम का बंटवारा कर पार्टी की जाती थी।

14 of 17
चढ़ावा चोरी के आरोपियों के घर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI
पुलिस बुधवार रात 10 बजे लवकुश मिश्रा को रुदौली कोतवाली के ठकुरन फगौली गांव स्थित उसके घर ले गई। यहां तलाशी के दौरान सोने का लॉकेट मिला, जिस पर लवकुश का नाम अंकित था। यह लॉकेट उसने पत्नी को गिफ्ट किया था। 
 

15 of 17
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा लगभग 35 हजार रुपये भी मिले। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे आरोपी अनुकल्प मिश्रा को उसके कौशलपुरी कॉलोनी स्थित मकान पर ले जाया गया। यहां सोने की चेन, लगभग 15 हजार रुपये नकद और एक कार बरामद हुई। 

 

16 of 17
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कार अनुकल्प ने 16 मई, 2025 को पिता रवींद्र मिश्रा के नाम से खरीदी थी। पुलिस की एक टीम करुणेश पांडेय को उसके नाका गांधी आश्रम के पास स्थित किराये के मकान पर ले गई, जहां से लगभग 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

17 of 17
राम मंदिर में दर्शन को जाते श्रद्धालु।
इसके बाद आरोपियों को वापस पुलिस लाइन लाया गया, जहां उनसे और उनके परिजनों से दिनभर पूछताछ हुई। रात करीब 10 बजे तीनों आरोपियों को दोबारा जिला जेल भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से बरामद किए गए गहनों की कीमत छह से आठ लाख तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें