फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्याः राम ने किया रावण का वध, फिल्मी रामलीला का हुआ समापन, तस्वीरें

Sun, 25 Oct 2020 07:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की नौ दिवसीय रामलीला का हुआ समापन - फोटो : amar ujala
सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की नौ दिवसीय रामलीला का रविवार को रावण वध के साथ ही समापन हो गया। भगवान राम के राज्य अभिषेक की लीला ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की नौ दिवसीय रामलीला का हुआ समापन - फोटो : amar ujala
रामलीला के आखिरी दिवस रावण अपने भाई अहिरावण को पूरी कहानी बताता है और राम और लक्ष्मण का वध करने का आदेश देता है। पाताल का राजा अहिरावण राम लक्ष्मण को धोखे से पाताल लोक ले कर चला जाता है और उनकी बलि देने की तैयारी करता है। राम लक्ष्मण के गायब होने से राम सेना चिंता में डूब जाती है। महाराज विभीषण उन्हें बताते हैं कि अहिरावण ही राम और लक्ष्मण को पाताल लोक ले कर गया है और हनुमान को उनकी रक्षा के लिए भेजा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की नौ दिवसीय रामलीला का हुआ समापन - फोटो : amar ujala
हनुमान बने बिंदु दारा सिंह पाताल लोक जाते हैं और रावण के भाई अहिरावण का वध कर राम लक्ष्मण को सकुशल वापस लेकर आते हैं। इसके बाद रावण स्वयं युद्ध के लिए युद्ध मैदान में आता है। राम और रावण का भयानक युद्ध होता है। 

4 of 5
लक्ष्मण किला के मैदान में फिल्मी कलाकारों की नौ दिवसीय रामलीला का हुआ समापन - फोटो : amar ujala
विभीषण राम को रावण की मृत्यु का उपाय बताते हुए कहते हैं कि रावण की नाभि में वार करिए। विभीषण के बताने के बाद भगवान राम बाढ़ का संधान कर रावण का वध कर देते हैं। राम की सेना खुशी से झूमने लगती है चारों ओर जय श्रीराम का उद्घोष गूंजने लगता है। इसके बाद राम लक्ष्मण सीता सहित पुष्पक विमान से वापस अयोध्या पहुंचते हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद भगवान श्री राम का भव्य राज्य अभिषेक की लीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रावण दहन - फोटो : amar ujala
रामलीला के क्रम में 45 फीट के रावण का दहन किया गया। इस दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। आखिरी दिवस की रामलीला में अहिरावण की भूमिका में फिल्मी कलाकार राजा मुराद में अपनी अदाकारी से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें