शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के साथ मंच शेयर कर रहे थे महंत लगातार इस मुद्दे पर उनसे किसी उत्तर की अपेक्षा कर अपनी बात कहते रहे पर राजनाथ सिंह चुप ही रहे। (कार्यक्रम में पहुंचे राजनाथ सिंह।)
विज्ञापन
राम मंदिर पर महंत के ताने सुनते रहे पर चुप रहे राजनाथ, तस्वीरें
2 of 10
नृत्यगोपाल दास ने कहा कि मंदिर मुद्दे पर अब लोग हमें उलाहना देने लगे हैं। कहते हैं कि अब तो आपकी सरकार है। हमलोग बड़े-बड़े महलों में रहें, पर हमारे आराध्य ठाकुरजी महाराज तिरपाल में गुजर-बसर करें, हिंदू समाज के लिए यह चुनौती है।
विज्ञापन
राम मंदिर पर महंत के ताने सुनते रहे पर चुप रहे राजनाथ, तस्वीरें
3 of 10
उन्होंने कहा, न्यायालय सर्वोपरि है, पर हमें भरोसा है कि वह भी जन आकांक्षाओं की पूर्ति में सहयोग देगा। दूसरे दलों से भी अनुरोध है कि मतभेद अलग रखकर मंदिर निर्माण के लिए अग्रसर हों। केंद्र सरकार को सोमनाथ की तर्ज पर विशेष विधेयक लाकर मंदिर निर्माण का रास्ता बनाना चाहिए।
राम मंदिर पर महंत के ताने सुनते रहे पर चुप रहे राजनाथ, तस्वीरें
4 of 10
राजनाथ शनिवार को जानकीपुरम विस्तार में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के भवन का शिलान्यास करने के लिए वहां पहुंचे थे। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा, आज उच्च शिक्षित युवा भी आतंकी बन रहे हैं यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
राम मंदिर पर महंत के ताने सुनते रहे पर चुप रहे राजनाथ, तस्वीरें
5 of 10
तकनीक वरदान है, पर महत्वपूर्ण यह है कि उसका इस्तेमाल कौन कर रहा है। संस्कारित व संस्कृति की जानकारी रखने वालों के हाथ में तकनीक सृजन का काम करती है। इसके अभाव में विनाश का कारण बन जाती है।
विज्ञापन
राम मंदिर पर महंत के ताने सुनते रहे पर चुप रहे राजनाथ, तस्वीरें
6 of 10
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में दबदबे वाली महाशक्ति नहीं बनना चाहता, बल्कि प्रेरित करने वाली महाशक्ति बनना चाहता है। यह काम भारतीय संस्कृति की उपेक्षा करके नहीं हो सकता। दुर्भाग्य से आज ज्यादातर शिक्षण संस्थानों में संस्कारों की शिक्षा नहीं दी जाती। विद्या भारती और भारतीय शिक्षा संस्थान ज्ञान के साथ संस्कार और संस्कृति की भी जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
राम मंदिर पर महंत के ताने सुनते रहे पर चुप रहे राजनाथ, तस्वीरें
7 of 10
इस दौरान राजनाथ मंदिर मुद्दे पर कुछ नहीं बोले। आतंकियों और देश में आईएसआईएस की गतिविधियों के बारे में पूछे गए सवालों पर भी चुप रहे। सिर्फ इतना कहा कि गृहमंत्री के नाते उनकी सीमाएं हैं।
राम मंदिर पर महंत के ताने सुनते रहे पर चुप रहे राजनाथ, तस्वीरें
8 of 10
अलबत्ता सुभाषचंद्र बोस पर जरूर कहा कि केंद्र सरकार नेताजी के परिवार से किए गए वादे के मुताबिक उनसे संबंधित दस्तावेज आज से सार्वजनिक कर रही है। इससे पहले राजनाथ ने महंत नृत्यगोपाल दास के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
राम मंदिर पर महंत के ताने सुनते रहे पर चुप रहे राजनाथ, तस्वीरें
9 of 10
विदेशों में भी धोती पहनता हूं गृहमंत्री ने कहा कि धोती हमारी संस्कृति का प्रतीक है। इसीलिए मैं धोती ही पहनता हूं। विदेश दौरे पर भी धोती पहनने में संकोच नहीं करता। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि पैंट-शर्ट पहनने वाले भारतीय संस्कृति को नहीं मानते।