प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने बृहस्पतिवार को अचानक लालबाग स्थित मशहूर टी स्टॉल पर बंद मक्खन के साथ चाय की चुस्कियां लीं। उन्होंने पार्क में बैठकर लोगों से बातचीत की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर
- फोटो : अमर उजाला
राज बब्बर शाम साढ़े पांच बजे लालबाग में पहुंचे तो काफी भीड़ जमा हो गई। उनके साथ सेल्फी लेने वाले भी पीछे नहीं रहे। चाय की चुस्कियां लेने के बाद राज बब्बर पार्क में लोगों से मिले। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के वक्त को याद किया। उस समय वह अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। तब राज बब्बर कई जगह इसी तरह पहुंच जाते थे। उनके साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी, महामंत्री हनुमान त्रिपाठी व शिव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 6
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर
- फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक पर : महिलाओं का भरण-पोषण कैसे होगा
पत्रकारों ने राज बब्बर से तीन तलाक के अध्यादेश पर राय पूछी तोउन्होंने कहा कि दिखावे के बजाय महिलाओं की समस्या का समाधान होना चाहिए। सरकार को सोचना चाहिए कि तलाक की स्थिति में महिला का भरण-पोषण कैसे होगा? साथ ही उन महिलाओं के बारे में भी विचार करना चाहिए जो बिना तलाक की हैं, उनके पति न तो उनका भरण-पोषण करते हैं न साथ रखते हैं। उनका इशारा पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ था।
4 of 6
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर
- फोटो : अमर उजाला
मॉब लिंचिंग पर भाजपा कनफ्यूज
एक सवाल के जवाब में राज बब्बर ने कहा कि भाजपा खुद कनफ्यूज है। इसीलिए मॉब लिंचिंग करने वालों, दलितों को पीटने वालों को जेल से छूटने के बाद सरकार के मंत्री माला पहनाकर स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री मन की बात में उनके विरुद्ध एक शब्द भी जनता को नहीं बताते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर
संघ पर : आज तक नहीं बनी विश्वसनीयता
राज बब्बर ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आरएसएस के कार्यक्रम पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि वहां आज तक गैर सरकारी कार्यक्रम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि संघ 1925 से आज तक अपनी विश्वसनीयता जनता में स्थापित नहीं कर पाया है। कभी हिंदुत्व की बात करता है तो कभी हिंदू-मुस्लिम की, कभी महिलाओं के विरोध की।
राजबब्बर ने कवि अंदाज में किया ट्वीट:
लालबाग में चाय पीने के बाद राजबब्बर ने रात में कवि अंदाज में ट्वीटर पर अपने मन की बात कही।
आज अतीत की पगडंडियों पर टहलने निकल गया
राह-राही ठहरे मिले, अपनापन लिए आपाधापी मिल गई
खींचकर अपनी छांव में लेने वाले ह्रदय विशाल मिले
कुटम्ब का ऋण मुझ पर शेष है, ये एहसास भी मिला
लखनऊ में शर्मा जी की दुकान पर आज चाय समोसे के संग बहुत कुछ मिल गया।