फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध में झमाझम बारिश व ओले से किसान परेशान, तस्वीरें

Sat, 28 Jan 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हुई। बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार दोपहर तक होती रही। अवध के जिलों सुल्तानपुर, अमेठी, बहराइच, अंबेडकरनगर में तो ओले भी गिरे। ओले पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बहराइच में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई जगह गरज-चमक के साथ 30 किमी से अधिक की रफ्तार से आंधी भी चली। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
कहां कितनी बारिश (मिमी में)
बहराइच-- 16.8
सुल्तानपुर-- 14.7
बस्ती-- 14
फुर्सतगंज-- 9.6
लखनऊ-- 15.9
विज्ञापन

3 of 4
किसानों की चिंता बढ़ी
गेहूं को फायदा, फूल वाली फसलों को नुकसान
बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले गिरने से फूल वाली फसलों जैसे सरसों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि जहां ओले नहीं गिरे हैं वहां गेहूं, जौ, तिलहनी फसलों को फायदा हुआ है। बुंदेलखंड समेत उन्नाव-कानपुर और उससे सटे क्षेत्रों में ओलों से सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
धूप खिली तो नुकसान कम
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि जहां-जहां ओले गिरे हैं, वहां रबी फसलों का नुकसान पहुंचेगा। मौसम के बदलाव से तापमान में गिरावट आने से गेहूं और दलहनी फसलों की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दो-तीन दिन ठीक से धूप खिली तो रबी फसलों को कम नुकसान होगा।

कृषि विभाग ने सभी जिलों से मंगाई रिपोर्ट
कृषि विभाग ने सभी जिलों से तीन दिन में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह बारिश के साथ गिरे ओलों से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें