लालगंज (रायबरेली)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लालगंज की खाट सभा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा और अपने भाषण दौरान रेल बजट खत्म करने पर प्रतिक्रिया दी। राहुल ने कहा, मोदी जी ने रेल का बजट खत्म कर दिया। अब वे रेल के पैसों को अपने कुछ मित्रों में बांटना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी किसान बजट जारी करें और बताएं कि देश के लिए उनके पास क्या योजनाएं हैं?
विज्ञापन
2 of 8
किसान विषम हालात से जूझ रहे हैं और मोदी जी विदेश दौरों के साथ ओबामा के साथ सेल्फी खिंचवाने में मस्त हैं। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों के कर्जे माफ कर दिए जाएंगे। तय वक्त से करीब ढाई घंटा देर से पहुंचे राहुल गांधी ने किसानों से सीधे संवाद किया।
विज्ञापन
3 of 8
किसानों ने उन्हें बिजली, पानी, सड़क, बेरोजगारी व खराब कानून व्यवस्था से अवगत कराया। पौन घंटे के अपने संबोधन में राहुल ने कहा कि मोदी ने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये कर्जा माफ किया लेकिन महज 12-15 पूंजीपतियों का। जबकि कांग्रेस ने देश भर के किसानों का 75 हजार करोड़ रुपया कर्जा माफ किया था।
4 of 8
भाजपा 10 हजार करोड़ कर्ज वाले विजय माल्या को डिफॉल्टर बताती है जबकि छोटे-छोटे बकायेदार किसानों को चोर बताती है। किसानों से पूछा, आपके खाते में मोदी के भेजे हुए 15 लाख आए या नहीं। जवाब नहीं मिलने पर कहा कि देश के पीएम को क्या इतना बड़ा झूठ बोलना चाहिए। एक किसान से पूछा कि आपके किसी बच्चे को मोदी जी ने नौकरी दी। जवाब नहीं मिलने पर फिर तंज कसा, देश के पीएम को क्या झूठा वादा करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
कहा था कि देश के दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देंगे लेकिन दिया एक को भी नहीं। नहरों में पानी न आने संबंधी एक किसान के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 2008 में उनकी सरकार ने 105 करोड़ रुपये इस नहर के लिए दिए थे, लेकिन वे रुपये यूपी में आकर खो गए।
विज्ञापन
6 of 8
कहा कि मोदी जी देश भर के किसान आपसे तोहफा नहीं बल्कि अपना हक मांग रहे हैं। रायबरेली के लिए सूखा राहत के लिए 180 करोड़ रुपया मिलना चाहिए था लेकिन आया महज 60 करोड़। इससे किसानों का कैसे भला हो सकता है। कहा मोदी जी ने रेल बजट ही खत्म कर दिया अब वे रेल के पैसे को अपने कुछ मित्रों में बांटना चाहते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
वे यदि किसान हितैषी हों तो किसान बजट जारी करें और बताएं कि किसानों के लिए सरकार के पास क्या योजनाएं हैं। कहा, मेरी आवाज राहुल गांधी की नहीं, यूपी के दो करोड़ किसानों की आवाज है। किसानों की समस्याओं को इन सभाओं के जरिये इकट्ठा कर मोदी तक पहुंचाऊंगा।
दिल्ली में एक बड़ी सभा कर किसानों को उनका हक दिलाने की कोशिश करूंगा। अंतिम पांच मिनट में उन्होंने सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि साइकिल बिना गुंडई और भ्रष्टाचार के नहीं चलती और हाथी बिना खाए नहीं चलता है। साइकिल भी पंचर हो गई है। उसको उसके अपने ही घसीट रहे हैं।