फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भाई-बहन हत्याकांड में दिल दहलाने वाला खुलासा, घर के इस शख्स ने दोनों को दी दर्दनाक मौत

Sun, 06 Sep 2020 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 6
Raebareli brother-sister murder case - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में चचेरे भाई-बहन की हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात का शनिवार को खुलासा हो गया। चचेरी बहन ने ही रिश्तों को शर्मसार करते हुए दोनों बच्चों की हत्या की थी। पुलिस की मानें तो डबल मर्डर के मामले में पकड़ी गई आरोपी चचेरी बहन मनोरोगी है। पुलिस ने हत्या आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्यालय में एसपी स्वप्निल ममगाई ने शनिवार को बताया कि लालगंज क्षेत्र के कुंडवल गांव की रहने वाली रूबी (8) और दीपक (11) की हत्या करके दोनों के शव झाड़ियों में फेंक दिए गए थे। रूबी बीते 19 अगस्त को, जबकि उसका चचेरा भाई दीपक एक सितंबर को गायब हुआ था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
रूबी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, लालगंज कोतवाल राकेश सिंह, सदर कोतवाल अतुल सिंह और महिला थानेदार संतोष कुमारी ने पड़ताल के दौरान घटना में शामिल मृत भाई-बहन की चचेरी बहन श्यामकली पुत्री बाबूलाल निवासी कुंडवल को गिरफ्तार किया। 

 

4 of 6
दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि पकड़ी गई श्यामकली मनोरोगी है। उसके मन में सीरियल किलर बनने के ख्याल आते थे। इस वजह से उसने खून के रिश्ते को तार-तार कर चचेरे भाई-बहन को मार दिया। श्यामकली को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस तरह किये दोनों कत्ल
श्यामकली ने पूछताछ में बताया कि वह पहले ननकू की बेटी रूबी को बहलाकर कोइया जंगल ले गई थी। वहां गला दबाकर रूबी को मारकर शव झाड़ियों में छिपा दिया था। घटना के करीब 15 दिन बाद आरोपी युवती के ताऊ जगदीश प्रसाद का इकलौता बेटा दीपक अन्य लड़कों के साथ खेत में मोबाइल देख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
श्यामकली ने घास की गठरी उठाने के बहाने उससे जंगल में चलने के लिए कहा। दीपक ने मना कर दिया तो वह उसे जबर्दस्ती पकड़कर ले गई। जंगल में श्यामकली ने गला दबाकर दीपक को मारने का प्रयास किया। गला नहीं दबा पाने पर हंसिये से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद श्यामकली ने उसके शव को भी झाड़ियों में छिपा दिया। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें