यूपी में चौथे चरण के चुनाव के दौरान लोगों ने वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन लोगों ने किसी भी रुकावट की परवाह नहीं की, देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
वोटिंग
रायबरेली में चुनाव के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों में उत्साह दिखा। चलने-फिरने में लाचार मोहम्मद सुबह-सुबह ही मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 7
वोटर
मोहम्मद ने हरचंदपुर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय पाहो ब्लॉक खीरों में वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा, ये मेरा अधिकार और कर्तव्य है और हर साल मैं वोट जरूर डालता हूं।
4 of 7
वोटर
वहीं 90 साल की वयोवृद्ध महिला सोनिया एफजी कॉलेज में पैदल वोट डालने पहुंचीं।
विज्ञापन
5 of 7
वोटर
झुकी कमर और घुटनों में तकलीफ के बावजूद भी राजदेई बेटे की गोद में वोट डालने पहुंची।
विज्ञापन
6 of 7
वोटर
शिवगढ़ में मां शांति को वोट डलवाने के लिए बेटा रिक्शे से लेकर पहुंचा।
रात में सात फेरे लिए और सुबह पति संग बूथ पर पहुंचकर एक नई नवेली दुल्हन ने मताधिकार का प्रयोग किया। यह वाकया देख वहां पर लाइन में खड़े लोग अचंभित नजर आए। उन्होंने नवदंपती का स्वागत किया। सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी श्रीधर की बेटी किरन देवी की शादी उन्नाव जिले के अदनखेड़ा निवासी अनिल कुमार के साथ तय हुई थी। किरन और अनिल ने रात में सात फेरे लिए। इसके बाद सुबह पति संग किरन बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया