फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीनॉर के कर्मचारियों ने एयरटेल पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप, कंपनी ने खारिज किए इल्जाम

Thu, 17 May 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
telenor employees - फोटो : amar ujala
टेलीकॉम कंपनी टेलीनॉर का एयरटेल में विलय होने के बाद विवाद शुरू हो गया है। बुधवार को लखनऊ में कार्यरत टेलीनॉर के कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। विभूतिखंड के विराज टावर में स्थित टेलीनॉर के ऑफिस के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एयरटेल पर धमकियां देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

2 of 6
telenor employees - फोटो : amar ujala
टेलीनॉर कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि एयरटेल में टेलीनॉर के विलय के अनुबंध के अनुसार टेलीनॉर के सभी कर्मचारियों को एयरटेल में लिया जाना है। इस संबंध में आदेश जारी कर हमें अवगत भी कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
telenor employees - फोटो : amar ujala
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एयरटेल के अधिकारी हमें अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर असलहे के बल पर इस्तीफा लिखवा रहे हैं। ऐसा न करने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है।

4 of 6
telenor employees - फोटो : amar ujala
टेलीनॉर के कर्मचारियों का कहना है कि हमारे कई साथी 30 से 50 वर्ष की आयु के हैं। ऐसे में हमें अन्यत्र नौकरी मिलना संभव नहीं है। इस्तीफा देने पर हमारा परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
telenor employees - फोटो : amar ujala
इसके बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कर्मियों ने हस्ताक्षरित पत्र सीएम समेत अन्य अफसरों को भेजकर एयरटेल में नौकरी पर रखे जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारती एयरटेल
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद एयरटेल ने अपनी सफाई में कहा है कि हां यह बात सही है कि लखनऊ में टेलीनॉर का एयरटेल में विलय हो गया है। इस विलय के बाद वहां कुछ कर्मचारियों ने इसमें अड़चने डालने की कोशिश की और अपनी शिकायत लेकर मुख्मंत्री आवास पर गए लेकिन इसमें यह सरासर गलत आरोप है कि एयरटेल के अधिकारी टेलीनॉर के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर जबरन इस्तीफा देने का दवाब बना रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें