फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र हुए शिक्षामित्र: इलाहाबाद में रोकी ट्रेन, एटा में पुलिस पर पत्थरों से हमला, देखें तस्वीरें..

Sat, 09 Sep 2017 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
शिक्षामित्र
मानदेय बढ़ाने और टीईटी से छूट दिलाने की मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षा मित्रों का आंदोलन उग्र रूप लेता जा रहा है। सरकार के निर्णय से नाराज शिक्षा मित्रों ने इलाहाबाद में रेलवे ट्रैक पर जाम लगाकर ट्रेन रोकी वहीं एटा में पुलिस और शिक्षा मित्रों के बीच लाठी-डंडों में दो दर्जन से ज्यादा शिक्षा मित्र और पुलिस कर्मी चोटिल हुए। शिक्षा उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने तक आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है।
विज्ञापन

2 of 8
शिक्षामित्र
एटा में मानदेय बढ़ाने और आश्रम पद्धति शिक्षकों के अनुरूप समायोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षा मित्रों और पुलिस के बीच जमकर लाठी भाटा जंग हुई।
विज्ञापन

3 of 8
शिक्षामित्र
शिक्षा मित्र राज्यमंत्री सुरेश पासी के घेराव के लिए खड़े थे, उसी दौरान उन्हें हटाने को लेकर पुलिस की नोकझोंक हो गई। पुलिस ने शिक्षा मित्रों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया तो दूसरी ओर से शिक्षा मित्रों ने पुलिस पर पत्थर, ईंट बरसाई।

4 of 8
शिक्षामित्र
लाठीभाटा जंग में दो दर्जन से अधिक शिक्षा मित्र घायल हुए वहीं पुलिस के कुछ सिपाही भी चोटिल हुए। पुलिस को आंसू गैस के गोले भी चलाने पड़े। पुलिस और शिक्षा मित्रों की जंग से बाजार में हड़कम्प मच गया। आंदोलन बढ़ने से भय से दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिये।
विज्ञापन

5 of 8
शिक्षामित्र
शिक्षा मित्रों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। शिक्षा मित्रों से झड़प के बाद पुलिस ने कुछ शिक्षा मित्रों को हिरासत में भी लिया। महिला शिक्षा मित्रों  की भी पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन

6 of 8
शिक्षामित्र
इलाहाबाद में शिक्षा मित्रों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। शिक्षा मित्रों ने रेलवे ट्रैक के आगे बैठकर और लेटकर ट्रैक जाम कर ट्रेन रोकी।
विज्ञापन

7 of 8
शिक्षामित्र
संयुक्त सक्रिय शिक्षक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश संरक्षक दुष्यंत चौहान ने कहा कि 1.37 हजार जो 39 हजार रुपये वेतन पा रहे थे। समायोजन रद्द होने के बाद अब उनका मानदेय 10,000 रुपये महीने रह गया है। इतने कम मानदेय में परिवार का पालन पोषण मुश्किल होगा। संघ सरकार ने मानदेय कम से कम 24 हजार रुपये महीने करने की मांग की है।
विज्ञापन

8 of 8
शिक्षामित्र
शिक्षा मित्रों के आंदोलन और स्कूलों के बहिष्कार के बाद अब बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। उप निदेशक गणेश कुमार ने सभी बीएसए को शिक्षा मित्रों के आंदोलन के मद्देनजर उनकी स्कूलों में उपस्थिति, पठन पाठन की स्थिति पर प्रतिदिन शाम 5 बजे निदेशालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें