कानपुर रोड योजना अंतर्गत आने वाले किसान एलडीए से वार्ता विफल होने पर बुधवार को सड़क पर उतर आए। मुआवजे की मांग को लेकर आशियाना के स्मृति उपवन के सामने भारी संख्या में इकट्ठा हुए किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन कर रहे किसान सीएम आवास की ओर बढ़ने लगे तभी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। टीम ने उन्हें रोका।
विज्ञापन
3 of 7
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने मांग की कि इस योजना में न्यायाधीश के परिवार को मुआवजा दिया गया। इसी योजना में अन्य किसानों को भी मुआवजा दिया जाए।
4 of 7
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर रोड योजना के समस्त गांवों के तालाबों व चारागाह व खलिहान की भूमि को चिह्नित करके उनका सौन्दर्यीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
5 of 7
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा समस्त गांवों के कब्रिस्तान, श्मशानघाट व गुरदहिया आदि की भूमि को भी चिह्नित करके उनका सौन्दर्यीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
6 of 7
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने किला चौराहे के पास ग्राम समाज की भूमि पर बने अवैध कब्जे को हटाने की भी मांग की। वहीं, सेक्टर-एल में तालाब की जमीन को कब्जे से मुक्त कराकर उसके सौन्दर्यीकरण की मांग उठाई।