आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्त्ताओं ने शुक्रवार को आकाश कोचिंग पर प्रदर्शन व हंगामा किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: ABVP कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, दिया ट्रेलर!
2 of 10
एबीवीपी कार्यकर्त्ता यहां पर लाइफ टाइम बैच के नाम पर छात्रों से मोटी रकम वसूलने और कुछ महीने बाद ही दोबारा फीस की मांग कर शोषण करने का आरोप लगा रहे थे। (कोचिंग के बाहर पथराव करते कार्यकर्ता।)
विज्ञापन
तस्वीरें: ABVP कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, दिया ट्रेलर!
3 of 10
एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं का कहना था कि यहां पर छात्रों से इतनी फीस क्यों वसूली जा रही है? इसका हिसाब कोचिंग संचालक बाहर आकर उन्हें दें। मगर एबीवीपी के कार्यकर्त्ताओं का हूजूम देखकर कोचिंग वालों ने दरवाजे बंद कर लिए और किसी को अंदर आने नहीं दिया।
तस्वीरें: ABVP कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, दिया ट्रेलर!
4 of 10
इससे नाराज एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं ने यहां पर कोचिंग के बाहर लगे बैनर फाड़ डाले और पथराव कर खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
तस्वीरें: ABVP कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, दिया ट्रेलर!
5 of 10
फिलहाल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने आकर प्रदर्शनकारियों को समझाया और एक हफ्ते का समय मांग कि वह कोचिंग से फीस का ब्यौरा लेगें और अगर गलत फीस ली जा रही होगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: ABVP कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, दिया ट्रेलर!
6 of 10
एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री सत्यभान सिंह भदौरिया और छात्रनेता विवेक सिंह मोनू के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं का हुजूम हजरतगंज स्थित लीला सिनेमा हॉल के पास पहुंचा। यहां से एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट को घेर लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: ABVP कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, दिया ट्रेलर!
7 of 10
बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करने से कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों के बीच दहशत फैल गई। इसके बाद कोचिंग वालों ने आनन-फानन में गेट बंद करवा दिया और एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं को अंदर घुसने से रोक लिया।
तस्वीरें: ABVP कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, दिया ट्रेलर!
8 of 10
इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं ने मांग की कि उन्हें कोचिंग के संचालक से मिलवाया जाए। मगर जब कोई बाहर नहीं निकला तो एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं ने तोड़फोड़ शुरू कर दिया। (कोचिंग के बाहर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।)
तस्वीरें: ABVP कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, दिया ट्रेलर!
9 of 10
मामले की खबर पाकर बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि अगर गलत ढंग से फीस की वसूली हो रही है तो उसे रोका जाएगा।
तस्वीरें: ABVP कार्यकर्ताओं ने किया बवाल, दिया ट्रेलर!
10 of 10
इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और एक हफ्ते में कार्रवाई की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि अगर हफ्ते भर में कार्रवाई न हुई तो अब कोचिंग संचालकों के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू होगा। (कार्यकर्ताओं के बवाल के बाद वापस लौटते छात्र-छात्राएं।)