फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, अब कैसे हैं भारत-नेपाल सीमा के हालात

विज्ञापन
1 of 8
नेपाल में मधेस प्रदेश की स्थापना को लेकर डेढ़ माह से आंदोलन चल रहा है। तस्वीरों में देखें, इस वक्त क्या हैं भारत-नेपाल सीमा का माहौल...
विज्ञापन

तस्वीरों में देख‌िए, अब कैसे हैं भारत-नेपाल सीमा के हालात

2 of 8
नेपाल में लागू संविधान का विरोध करते हुए अलग मधेस प्रदेश स्थापना की मांग और तेज हो गई है। शनिवार सुबह संयुक्त तराई मधेस मुक्ति मोर्चा के बैनर तले मधेस आंदोलनकारियों ने इंडो-नेपाल सीमा पर पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय मार्ग अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देख‌िए, अब कैसे हैं भारत-नेपाल सीमा के हालात

3 of 8
प्रदर्शनकारी भारत-नेपाल के मुख्य द्वार पर बैठकर धरना दे रहे हैं। इससे दोनों देशों के बीच आवागमन ठप हो गया है। प्रदर्शनकारियों और नेपाल आर्म्स पुलिस फोर्स के जवानों के साथ झड़प भी हुई। जिसमें एक आंदोलनकारी चोटहिल हुआ है। उधर सीमा पर संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसबी ने भारतीय क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है। आवागमन थमने से भारतीय बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। अफरा तफरी की स्थिति है।

तस्वीरों में देख‌िए, अब कैसे हैं भारत-नेपाल सीमा के हालात

4 of 8
नेपाल में मधेस प्रदेश की स्थापना को लेकर डेढ़ माह से आंदोलन चल रहा है। खूनी संघर्ष के बीच ही नेपाल सरकार ने बहुप्रतीक्षित संविधान को लागू कर दिया। लेकिन मधेस आंदोलनकारियों के हितों को संविधान में तरजीह नहीं दी गई। इस पर संयुक्त तराई मधेस मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आंदोलनकारियों ने मधेस प्रदेश स्थापना को लेकर आरपार संघर्ष का एलान किया है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देख‌िए, अब कैसे हैं भारत-नेपाल सीमा के हालात

5 of 8
शनिवार सुबह 10:30 बजे सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर पहुंच गए हैं। यहां सभी ने मधेस प्रदेश स्थापित करो, संविधान में बदलाव करो के नारे लगाते हुए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर आवागमन को रोक दिया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देख‌िए, अब कैसे हैं भारत-नेपाल सीमा के हालात

6 of 8
भारत से नेपाल को जाने वाली खाद्य वस्तुओं के वाहनों को भी नेपाल में प्रवेश देने से इंकार कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी मुख्य द्वार पर दरा बिछाकर धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारियों को नेपाल आर्म्स पुलिस फोर्स के जवानों ने मुख्य द्वार से हटाने की कोशिश की। इस पर तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन

तस्वीरों में देख‌िए, अब कैसे हैं भारत-नेपाल सीमा के हालात

7 of 8
इसमें एक आंदोलनकारी के चोटहिल होने की भी खबर है। नेपाल बांके के एसपी बसंत पंत ने कहा कि एपीएफ के जवान आंदोलनकारियों की घेराबंदी किये हुए हैं। फिलहाल आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा है। उधर सीमा पर हलचल और संवेदनशीलता को देखते हुए रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट के एसएसबी जवानो ने मोर्चा संभाल लिया है। नोमेंस लैंड पर गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देख‌िए, अब कैसे हैं भारत-नेपाल सीमा के हालात

8 of 8
नेपाल में भारतीय वाहनों और यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डिप्टी कमांडेंट एसएसबी जयप्रकाश और सहायक सेनानायक प्रियदर्शनी ने कहा कि फिलहाल शांतिपूर्ण तरह से नेपाल सीमा में प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन खुली सीमा होने के चलते भारतीय क्षेत्र में चौकसी बरती जा रही है। मुख्य द्वार पर आंदोलन के कारण लोगों के आवागमन को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें