फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता व एनआरसी के खिलाफ सड़कों पर विद्यार्थी, कहीं लाठीचार्ज तो कहीं मेन गेट बंद कर रोका

Tue, 17 Dec 2019 11:07 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
नागरिकता संशोधन बिल व एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई पर राजधानी लखनऊ के नदवा कालेज व इंटीग्रल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सड़कों पर उतर पड़े और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

2 of 12
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
नदवा कॉलेज के छात्र रविवार रात से ही सड़कों पर थे। सोमवार सुबह भी उन्होंने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए एनआरसी व नागरिकता संशोधन कानून न स्वीकार करने की बात कही।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन को देखते हुए नदवा कॉलेज के आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

4 of 12
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
इस दौरान लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश खुद वहां मौजूद रहे और हालात पर नजर रखी।
विज्ञापन

5 of 12
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
छात्रों को उपद्रव से रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें कॉलेज के अंदर भेजा और फिर मेन गेट बंद कर दिया। इस दौरान पथराव भी हुआ।
विज्ञापन

6 of 12
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
इसके कुछ ही देर बाद इंटीग्रल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी सड़कों पर उतर आए और नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

7 of 12
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

8 of 12
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विद्यार्थियों ने नागरिकता संशोधन कानून को देश को तोड़ने वाला करार दिया और कहा कि सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।

9 of 12
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

10 of 12
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
तनाव को देखते हुए नदवा कॉलेज में आगामी 5 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया।

11 of 12
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
इसके बाद नदवा कॉलेज के छात्र अपने घरों की ओर रवाना हो गए।

 
विज्ञापन

12 of 12
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
इंटीग्रल विश्वविद्यालय में भी अगले तीन दिनों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें