फिल्म पद्मावत के रिलीज होने के बाद गुरुवार को यूपी में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। फिल्म के विरोध में करणी सेना ने हजरतगंज में जुलूस निकाला और लोगों को फूल देकर फिल्म न देखने की अपील की।
विज्ञापन
2 of 8
protest against padmavat
- फोटो : amar ujala
आते-जाते सभी लोगों की गाड़ियां रोककर उन्हें गुलाब का फूल दिया और फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की बात कहते हुए फिल्म न देखने की अपील की।
विज्ञापन
3 of 8
protest against padmavat
- फोटो : amar ujala
वहीं, लखनऊ के सिनेमाघरों में गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा। भय के चलते लोग फिल्म पद्मावत देखने नहीं पहुंच रहे हैं। कुछ जो पहुंचे भी उनके चेहरे पर डर साफ दिख रहा था। हालांकि, सभी मॉल में पुलिस टीम मुस्तैद है। फिल्म देखने जो लोग आ रहे हैं, पुलिस उनकी गहनता से चेकिंग कर रही है।
4 of 8
protest against padmavat
- फोटो : amar ujala
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे यूपी में अलर्ट है। सिनेमाहॉल, मल्टीप्लेक्स और मॉल से लेकर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
5 of 8
protest against padmavat
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि बुधवार को फिल्म पद्मावत को सिनेमा हॉल में दिखाए जाने को लेकर जगह-जगह जमकर बवाल हुआ था। शो से पहले करणी सेना के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
6 of 8
protest against padmavat
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस पर भी पथराव कर दिया था।
विज्ञापन
7 of 8
protest against padmavat
- फोटो : amar ujala
हालांकि, विरोध की आशंका को देखते हुए पहले से ही पुलिस बल तैनात किया गया था। आईनॉक्स में कुछ प्रदर्शनकारी घुस गए और पोस्टर फाड़ने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने खदेड़ना शुरु किया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने सख्ती की और चार युवकों को हिरासत में ले लिया।