फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, चले लात-घूसे व पत्थर

Thu, 27 Aug 2015 08:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
नगर निगम की टीम बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने इंदिरानगर के पास फैजाबाद रोड पहुंची। दस्ते के कार्रवाई शुरू करते ही अतिक्रमणकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों और से खूब पत्थर चले और कई लोग घायल हुए।

विज्ञापन

तस्वीरें: अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, चले लात-घूसे व पत्‍थर

2 of 10
हंगामा बढ़ता देख मौके से पुलिस रफूचक्कर हो गई। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी घिर गए। करीब एक घंटे तक फैजाबाद रोड और अंदर की गलियों में बवाल होता रहा।

विज्ञापन

तस्वीरें: अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, चले लात-घूसे व पत्‍थर

3 of 10
इस दौरान मारपीट में कई नगर निगम कर्मचारियों को चोट भी आई।

तस्वीरें: अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, चले लात-घूसे व पत्‍थर

4 of 10
निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत भूतनाथ मार्केट से लेकर कुकरैल नाले तक अतिक्रमण हटाया जाना था। शाम लगभग चार बजे नगर निगम का दस्ता जोनल अधिकारी अनूप बाजपेई के नेतृत्व में यहां दल बल के साथ पहुंचा। (मारपीट गाली-गलौच के बाद एक दूसरे से भिड़ते लोग।)
विज्ञापन

तस्वीरें: अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, चले लात-घूसे व पत्‍थर

5 of 10
उनके साथ में पुलिस की टीम भी थी। भूतनाथ के आगे सड़क पर फर्नीचर व अन्य कारोबार करने वालों को दस्ते ने चेतावनी दी और उनका सड़क किनारे लगा सामान जब्त कर के ट्रक पर चढ़ाना शुरू कर दिया गया। (हमले का शिकार हुआ युवक।)
विज्ञापन

तस्वीरें: अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, चले लात-घूसे व पत्‍थर

6 of 10
इस बीच अतिक्रमणकारी सामान लेकर गलियों में भागने लगे। सामान की छीना झपटी के दौरान अचानक दस्ते पर गलियों से पथराव शुरू हो गया। (इस दौरान विरोध करने वालों पर लाठीचार्ज भी हुआ।)

विज्ञापन

तस्वीरें: अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, चले लात-घूसे व पत्‍थर

7 of 10
नगर निगम के कर्मचारियों के हत्थे एक हमलावर लग गया। उसकी लाठी डंडों से जम कर पिटाई गई। ऐसे ही नगर निगम का जो कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के हत्थे चढ़ा, उसको भी जम कर पीटा गया।

तस्वीरें: अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, चले लात-घूसे व पत्‍थर

8 of 10
करीब एक घंटे तक दोनों ओर से संघर्ष चलता रहा। इसके बाद में जब नगर निगम के कर्मचारी भूतनाथ की ओर पहुंचे। (एक युवक को पीटते लोग।)

तस्वीरें: अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, चले लात-घूसे व पत्‍थर

9 of 10
यहां सबसे अधिक मेज, कुर्सी, तख्त सोफा बेचने वालों ने सड़क पर कब्जा कर उसे संकरा कर दिया था। काफी समय से इनका इस पर कब्जा था और जब इसे हटाने का प्रयास किया गया तो विरोध हुआ।
विज्ञापन

तस्वीरें: अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, चले लात-घूसे व पत्‍थर

10 of 10
जब नगर निगम के कर्मचारी भूतनाथ की ओर पहुंचे तो बवाल शांत हो गया। जोनल अधिकारी अनूप बाजेपई ने बताया कि अभियान कामयाब रहा। अतिक्रमण हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें