उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से उतारे गए प्रत्याशियों के विरोध में गौरीगंज में तीसरे दिन भी बवाल हुआ।  गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय को प्रत्याशी बनाए जाने विरोध में बीजेपी के 131 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा भेजा है। इनमें 6 जिला स्तरीय और बाकी मंडल व बूथ स्तरीय पदाधिकारी है। कार्यकर्ताओं ने गुस्से में केंद्रीय मंत्री स्मृत‌ि ईरानी का पुतला भी फूंका।