कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को अमेठी के गांवों का दौरा कर यहां से प्रत्याशी राहुल गांधी के लिए जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने गांवों में चौपाल की और जनता की शिकायतें भी सुनी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने पनियार, भुसियावा और कोरारी हीराशाह गांवों का दौरा किया। एक चौपाल में ग्रामीणों ने प्रियंका को समर्थन का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दीदी! आप अमेठी मत छोड़ना...। आपके परिवार से कोई भी चुनाव लड़े वही जीतेगा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने प्रियंका गांधी को बताया कि हमारे खाते तो बैंक में खोल दिए गए लेकिन उनमें बैलेंस जीरो है। (गांवों में भ्रमण के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा।)
4 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रियंका ने कहा कि पिछले पांच साल में अमेठी से केंद्रीय विद्यालय व फूड पार्क छीनकर यहां का विकास रोक दिया गया और नौजवानों को रोजगार नहीं दिए गए और न ही किसानों की सुनी जा रही है।