कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का सामान एक-दो दिन में दिल्ली से लखनऊ आ जाएगा। उनके आवास की व्यवस्था देखने वालों के पास यह संदेश पहुंच गया है। वे दिल्ली का अपना सरकारी आवास केंद्र सरकार से मिले वक्त से पहले ही खाली कर देंगी।
विज्ञापन
2 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में गोखले मार्ग स्थित उनके नए आवास ‘कौल हाउस’ को पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। प्रियंका के लिए कौल हाउस को तीन हिस्सों में व्यवस्थित किया गया है। गमलों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इस कोठी के एक हिस्से में प्रियंका रहेंगी।
विज्ञापन
3 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
इस भाग में कुल 4 कमरे हैं। दूसरे हिस्से में उनका स्टाफ रहेगा। यहां भी चार कमरे हैं। कोठी का तीसरा हिस्सा प्रियंका के सुरक्षाकर्मियों के लिए होगा। इसमें हॉलनुमा एक बड़े कमरे के आगे बरामदा है। यहां की व्यवस्था देख रहे लोगों को बता दिया गया है कि एक-दो दिन में प्रियंका का सारा सामान यहां आ जाएगा।
4 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
इस सामान के लिए जगह बना दी गई है। कौल हाउस में रखा पुराना फर्नीचर हटा दिया गया है। उसका स्थान दिल्ली से भेजे जाने वाला फर्नीचर लेगा। लखनऊ आने पर प्रियंका पहले भी यहीं ठहरती रही हैं। कई मायनों में यह कोठी काफी ऐतिहासिक है।
यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी रुके थे। कांग्रेस के विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने कहा कि यूपी के लोग चाहते हैं कि प्रियंका गांधी यहीं रहकर पार्टी को मजबूत करें। उनकी यह इच्छा इस माह के अंत तक पूरी हो जाएगी।