लखनऊ की प्रियंका की थाईलैंड में संदिग्ध हालात में होटल के बाथ टब में डूबने से मौत को गई। मामले में थाईलैंड पुलिस के पास विसरा सुरक्षित रखा गया है। दो माह बाद जांच रिपोर्ट आएगी। लंग्स सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का रहस्य गहरा गया है।
थाईलैंड में संदिग्ध हालात में होटल के बाथ टब में डूबने से हुई प्रियंका की मौत के मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे रहस्य और गहरा गया है। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि थाईलैंड पुलिस ने विसरा अपने पास सुरक्षित रख लिया था। दो माह बाद थाईलैंड पुलिस विसरा रिपोर्ट लखनऊ भेजेगी।
विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। इधर, डॉक्टरों ने लंग्स को सुरक्षित रखा है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि इस प्रकरण में पुलिस विधिक सलाह भी लेगी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम शव प्रियंका के पति डॉ. आशीष को सौंप दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आरोपी डॉ. आशीष श्रीवास्तव।
- फोटो : amar ujala
उधर, प्रियंका के चाचा विनय का आरोप है कि साजिश के तहत हत्या की गई है। अगर पुलिस आशीष के कॉल डिटेल और नेट सर्फिंग का ब्योरा निकाले तो पूरा मामला उजागर हो जाएगा। वहीं, आशीष का कहना है कि घटना वाली रात प्रियंका ने डि्रंक की थी। वह नशे में थी। होटल के कमरे में वह मौजूद नहीं थे। वापस लौटने पर प्रियंका बाथ टब में डूबी मिली।
विज्ञापन
3 of 6
थाईलैंड के होटल में लखनऊ के डॉक्टर की पत्नी की मौत।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम के लिए पांच डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया था। इसमें महिला डॉक्टर और फोरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। बुधवार को हीलाहवाली के बाद पैनल ने बृहस्पतिवार देर शाम को पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पूरे दिन प्रियंका और आशीष के घरवाले पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद रहे। रात में भैंसा कुंड पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
4 of 6
थाईलैंड में मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
पानी से डरने की बात झूठ
डॉ. आशीष का कहना है कि प्रियंका के घरवाले कह रहे हें कि वह पानी से डरती थी। यह सरासर झूठ है। अगर वह पानी से डर रही होती तो रिवर राफ्टिंग नहीं करती। कई बार हम लोगों ने समुंद्र किनारे वाटर स्पोर्ट्स में भी हिस्सा लिया था। प्रियंका के साथ वह पहली बार घूमने नहीं गए थे। वर्ष 2024 में वह पत्नी को लेकर सात से आठ जगह गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
प्रियंका के पिता व अन्य।
- फोटो : amar ujala
एक हफ्ते में तीसरी बार पोस्टमार्टम
प्रियंका के शव का थाईलैंड में दो बार पोस्टमार्टम कराया गया था। थाईलैंड के डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियोपलमोनरी फेल होना बताया था। इस रिपोर्ट से प्रियंका के घरवाले संतुष्ट नहीं हैं। इसी के कारण उन्होंने तीसरी बार पोस्टमार्टम की मांग की थी। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला।
वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम में रहने वाली प्रियंका शर्मा (32) की थाईलैंड के एक होटल में रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। प्रियंका के डॉक्टर पति आशीष श्रीवास्तव उन्हें और बेटे प्रियांश को लेकर चार जनवरी को थाईलैंड गए थे।
सेक्टर 16 बी वृंदावन योजना में रहने वाले प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आशीष ने उन्हें आठ जनवरी को तड़के तीन बजे फोन कर प्रियंका के बॉथटब में डूबने से मौत की जानकारी दी थी। पीजीआई थाने की पुलिस उरई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. आशीष के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर छानबीन कर रही है।