लखनऊ में रंग-गुलाल के साथ होली का कपड़ा बाजार भी चहक उठा है। साड़ियों एवं रेडीमेड के शोरूम पर खरीददार उमड़ पड़े हैं। शोरूमों पर जयपुर, कोलकाता, गुजरात, मुंबई की जरी, नेट व डिजाइनर साड़ियां महिलाओं को खूब लुभा रही है। भूतनाथ मार्केट के कपड़ा व्यापारी उत्तम कपूर ने बताया कि इस बार फ्रिल साड़ी की खासी डिमांड है। इसमें चुन्नट एवं प्लेट का कोई झंझट नहीं। इसको लहंगा साड़ी की स्टाइल पर तैयार किया गया है। इसे फटाफट पहना जा सकता है। रेडीमेड एवं लहंगा साड़ी, चंदेरी साड़ी एवं बॉर्डरदार प्लेन साड़ियां 2500 से 10 हजार रुपये कीमत की रेंज में अमीनाबाद, हजरतगंज, निशातगंज, चौक, आलमबाग, भूतनाथ मार्केट में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
2 of 7
खरीदारी करते लोग
- फोटो : amar ujala
1500 रुपये में डिजाइनर साड़ियां
इस होली पर डिजाइनर साड़ियों की भी खूब सेल हो रही। डिजाइनर साड़ियां शिफॉन एवं कॉटन कपड़े पर तैयार की गई। फैंसी एवं लाइट रंग की यह साड़ियां महिलाआें को खूब भा रहीं। यह साड़ियां 1500 से 6000 रुपये कीमत में हैं। चंदेरी साड़ी की खासियत होली में खरीदिए और कभी भी पहनिए।
विज्ञापन
3 of 7
खरीदारी करते लोग
- फोटो : amar ujala
लॉग कॉटन कुर्ती
होली पर चिकन ट्रेड में महिलाओं को लॉग कॉटन कुर्ती बहुत पसंद आ रही जबकि पुरुषों के लिए भी लॉन कुर्ता-पजामा बाजार में है। नजीराबाद के कारोबारी सुरेश छबलानी ने बताया कि वैराइटी में शिफॉन कुर्ती भी शामिल हैं। 500 से 1500 रुपये की कीमत की कुर्ती को पहनने पर पर्सनॉलिटी निखरती है।
4 of 7
खरीदारी करते लोग
- फोटो : amar ujala
1200 रुपये में सदरी, कुर्ता -पजामा
इस होली पर चिकन ट्रेड मेें पुरुषों के लिए सदरी वाला कुर्ता-पजामा बाजार में उतरा है। इस कुर्ता में कील एवं कंगन जाली बनाने के बाद कढ़ाई की गई। 1200 से 1700 रुपये कीमत के यह कुर्ता-पजामा खूब बिक रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
खरीदारी करते लोग
- फोटो : amar ujala
जींस-शर्ट की बेहतरीन वेराइटीज
इंटरनेशनल ब्रांड की जींस एवं शर्ट की कीमत 12 हजार रुपये तक है। यानी एक जींस 8 हजार एवं शर्ट 4000 रुपये की है। शहर के कई शोरूम में ब्रांडेड कंपनी के जींस, शर्ट, टी शर्ट सजे हैं। कारोबारी मोहम्मद अफजल बताते शोरूम में लेडीज टॉप 5000-5000 रुपये के हैं जबकि अनब्रांडेड जींस एवं शर्ट 2000 रुपये में उपलब्ध हैं।
सुपरहिट कोल्हापुरी और कसाटा
होली में कुर्ता-पजामा पर जब तक मद्रासी कोल्हापुरी चप्पल न पहने तब तक मजा ही नहीं आता है। चौक के कारोबारी शैफ के मुताबिक होली पर जेंट्स कोल्हापुरी एवं लेडीज कसाटा चप्पल सुपरहिट है। यू होली पर सब कुछ बिकता है, पर सर्वाधिक सेल कोल्हापुरी चप्पल एवं नागरा जूते की होती। बच्चों के जूते चाइनीज हैं, जिनकी कीमत 150 से 400 रुपये। नजीराबाद के कारोबारी के मुताबिक मर्द नागरा जूते एवं महिलाएं कसाटा चप्पल खूब खरीद रहीं हैं। यह दोनो आइटम कम से कम 125 से 250 और अधिकतम 500 से 600 रुपये में उपलब्ध है।