फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र की रोशनी में जगमगाया लखनऊ, दिखने लगा पर्व का उल्लास, तस्वीरें

Thu, 25 Jan 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ में गणतंत्र दिवस 2018 के पर्व का उल्लास और चमक यहां की इमारतों पर नजर आने लगा है। शहर की प्रमुख इमारतों में से एक विधान भवन को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जनता में भी पर्व का उत्साह दिखने लगा है।
विज्ञापन

2 of 6
लोगों ने ‌इस तरह से विधान भवन की खूबसूरती को अपने परिवारीजनों के साथ कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन

3 of 6
वहीं, विधानभवन रोड पर बुधवार को जवानों ने फुलड्रेस रिहर्सल किया। उन्हें देखकर लोग देशभक्ति के रोमांच से भर उठे। चारबाग स्थित रविंद्रालय सभागार के सामने से शुरू हुई परेड निर्धारित रूट पर मोहन होटल के सामने से होकर बास मंडी चौराहा से घूमकर गुरुगोविंद सिंह मार्ग लालकुंआ होते हुए हुसैनगंज चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा पहुंचे। इसके बाद विधान भवन के समक्ष सलामी मंच के सामने से होकर जीपीओ, साहू सिनेमा, मेफेयर तिराहा होकर हिंदी संस्थान के बगल से होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के गेट नंबर छह पर समाप्त हुई। इसमें सैन्य साजो-सामान के साथ सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस पीएसी की टुकड़ियों संग स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक दलों की टोलियों की हिस्सेदारी रही।

4 of 6
सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ परेड पूर्वाभ्यास दोपहर 12 बजे समाप्त हुआ। मार्च पास्ट में सबसे आगे 2/11 गोरखा रायफल्स की पुरुष सैन्य टुकड़ी के पीछे एएमसी सेंटर एंड डोगरा रेजिमेंटल सेंटर, 8 कुमायूं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल यूपी पुलिस, पीएसी पुरुष महिला बटालियन संग होमगार्ड एनसीसी व एनएसएस कार्यकर्ताओं की टुकड़ियां बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर चल रही थीं।
विज्ञापन

5 of 6
सेना की ताकत का कराया अहसास
सैन्य साजो-सामान ने सेना की ताकत का अहसास कराया। पूर्वाभ्यास के दौरान टी-90 टैंक भीष्मा से सुसज्जित परेड की कमान गोरखा रेजीमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल रजत सिंह पंवर ने संभाल रखी थी। उनके पीछे 48 आर्म्ड रेजीमेंट के टी-90 टैंक, 14 गार्ड्स के बीएमपीआईसीवी टैंक, 67 फील्ड रेेजीमेंट की आरटीलरी-122 एमएम होवित्जर तोप, उसके बाद 38 फील्ड रेजीमेंट व 831 लाइट रेजीमेंट की 105 एमएम लाइट फील्डगन व 120 एमएम मोरटार युक्त सैन्य वाहन देश की शक्ति का अहसास दिलाते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नृत्य संग ड्रिल कार्यक्रमों ने मोहा मन
पूर्वाभ्यास के दौरान परेड में शामिल स्कूली बच्चों की टोलियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य के साथ ही पर्यावरण व महिला सशक्तिकरण विषय पर आकर्षक ड्रिल की प्रस्तुति दी। होमगार्ड व एनसीसी कैडेट, यूपी सैनिक स्कूल, सेंट जोजफ इंटर कॉलेज राजाजीपुरम, सीएमएस कानपुर रोड, राजाजीपुरम, महानगर व गोमती नगर बॉयज एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज व लखनऊ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की टोलियों ने आकर्षक ड्रिल कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोहा। वहीं बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश व अरुणाचल प्रदेश के लोक नृत्य कलाकारों की टोलियों ने नृत्य कला का अद्भुत नजारा पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें