फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव के उल्लास में झूमने को तैयार बाजार, दीपावली के लिए खास कलेक्शन, कारोबारी बोले...

Mon, 09 Nov 2020 06:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दशहरे से करवाचौथ तक बाजार में करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार होने के बाद कारोबारियों में दीपावली को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। कोविड की चुनौतियों के बीच से निकलकर बाजार एक नए कीर्तिमान की ओर आगे बढ़ रहा है। करवाचौथ तक 75 फीसदी ग्राहक बाजार में आ चुके थे। फेस्टिव सीजन का अंतिम वीकेंड होने के कारण रविवार को एकाएक बाजार में खरीदारों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में कारोबारी भी कहने लगे कि दीपावली की तैयारियों के चलते जो कस्टमर अभी तक घर में रुके थे, वे भी बाजार में निकल आए हैं। कारोबारियों का कहना है कि बाजार इस वक्त अपने पूरे उछाल पर है। इसका संकेत मिलना नवरात्र से ही शुरू हो गया था। पुष्य नक्षत्र ने बाजार को तेजी दी। इसी तेजी से मिली नई ऊर्जा के साथ एक बार फिर कारोबारी ग्राहकों के स्वागत को तैयार है। आइए, एक नजर डालते हैं बाजार की तैयारियों पर...।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
राजकुमार पिपलानी - फोटो : अमर उजाला
ढेरों स्वाद से ग्राहकों को लुभाने की तैयारी
बृजवासी बेकरी के राजकुमार पिपलानी कहते हैं कि हमने तो अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, अब देखना है कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया कैसी रहेगी। उम्मीद यही है कि बेकरी उद्योग पांच दिन में 15-20 करोड़ के आसपास कारोबार करेगा। ग्राहकों की सेहत को ध्यान में रखते हुए हमने चॉकलेट, मेवे और फलों से एक से बढ़कर एक वैरायटी के उत्पाद तैयार किए हैं। सिर्फ चॉकलेट की ही 50 से अधिक वैरायटी उपलब्ध है। 
विज्ञापन

3 of 9
वेद प्रकाश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
इम्यूनिटी बूस्टर मिठाइयों से सजेगा आउटलेट
क्लासिक स्वीट्स के वेद प्रकाश गुप्ता कहते हैं कि हमारी विशेषता मिठाइयों में नए-नए प्रयोग हैं। इस बार कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने की जरूरत को देखते हुए हमने मेवे की मिठाइयों पर ज्यादा जोर दिया है। खुशी की बात तो यह है कि कस्टमर आने लगे हैं। खास बात है कि हमने मिठाइयों में मेवे का इस्तेमाल कर इन्हें इम्यूनिटी बूस्टर बनाया है। 

4 of 9
आदिश जैन - फोटो : अमर उजाला
सराफा बाजार को तो मानो पंख लगे हैं। ग्राहकों के रुझान को देखते हुए कारोबारियों ने भी पूरी तैयारियां कर रखी हैं। लखनऊ सराफा के संगठनमंत्री आदिश जैन कहते हैं कि आम दिनों में बाजार 10 करोड़ की ऊंचाई छू रहा है। दीपावली पर 15 करोड़ से अधिक की खरीदारी तो होगी ही होगी। 
विज्ञापन

5 of 9
प्रणव केसरवानी - फोटो : अमर उजाला
हमारी विशेषता डिजाइनर ज्वैलरी
बद्री सर्राफ सिंगारनगर के प्रणय केसरवानी कहते हैं कि नई डिजाइन, नई वैरायटी के साथ हमने धनतेरस के लिए खास कलेक्शन तैयार करवाया है। हमारी विशेषता डिजाइनर ज्वेलरी है और हम इससे लोगों की खुशियों को दोगुना करना चाहते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 9
नीरज साहू - फोटो : अमर उजाला
40% अधिक खरीद की उम्मीद
साहू एजेंसीज के नीरज साहू कहते हैं कि ग्राहकों का रुझान बहुत बेहतर है। अब कोविड के चलते बाजार निकलने की झिझक जाती रही है। लोग जरूरत की खरीदारी करने के लिए निकल रहे हैं और खर्च भी कर रहे हैं। जहां तक अनुमान है दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम के कारोबार में 40 फीसदी की वृद्धि दिखेगी।
विज्ञापन

7 of 9
आयुष मित्तल - फोटो : अमर उजाला
कपड़ा बाजार: कई सीजन की खरीदारी एक साथ
बिंदल्स के आयुष मित्तल कहते हैं कि कुछ समय पहले तक लगता था कि बाजार कैसे कवर करेगा, अब हालात एकदम बदल गए हैं। पिछले सीजन की शादियों की खरीदारी, इस सीजन की शादियों की खरीदारी एक साथ हो रही है। इसके अलावा सर्दियां भी आ गई हैं, जिसने खरीदारों की जरूरत को बढ़ाया है। इन तीन सीजन की खरीदारी के साथ ही दीपावली के लिए नए कपड़े कैसे नजर अंदाज कर सकते हैं। ऐसे में हर ब्रांड पर इस वक्त ऑफर हैं और यही सही समय है खरीदारी का।
 

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
अपनी कार की चाहत पूरी करने की होड़
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के आरएसएम संजय कुमार कहते हैं कि राजधानी में चार पहिया के 32 डीलर हैं। सालाना 40-45 हजार कार व यूवी गाड़ियों के बिकने का औसत है। इस फेस्टिव सीजन की बात करें तो 30-35 हजार चार पहिया नए वाहन राजधानी की सड़कों पर फर्राटा भरेंगे। ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के सुरेश अग्रवाल कहते हैं कि टू व्हीलर का बाजार कुछ धीमा है, फिर भी दीपावली पर यह जोर पकड़ेगा।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
इलेक्ट्रॉनिक आइटम: जरूरत और शौक पूरे करने का वक्त
इलेक्ट्रॉनिक आइटम के ऑनलाइन व मैनुअल कारोबार की बात करें तो त्योहारी मौसम में 1000 करोड़ से अधिक का कारोबार होता है। दरअसल यहां जरूरत के साथ-साथ शौक भी पूरा हो जाता है। लोग मौके ढूंढते हैं कि किसी न किसी बहाने सामान खरीदा जाए। 

बर्तन बाजार: धनतेरस पर 15 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद
यहियागंज बाजार मंडल के संरक्षक व बर्तनों के थोक कारोबारी हरिश्चंद्र अग्रवाल कहते हैं कि बर्तन खरीदने की परंपरा कायम है और धनतेरस पर करीब 15 करोड़ के बर्तन की खरीदारी का अनुमान है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें