फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस एक्सपो: रिवर फ्रंट पर हेलीकॉप्टरों ने भरी उड़ान, ‘मार्कोस’ ने की पड़ताल, तस्वीरें

Fri, 31 Jan 2020 09:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नौसेना के जांबाज मरनी कमांडोज यानी मार्कोस ने शुक्रवार को गोमती रिवर फ्रंट पर पहुंचकर पड़ताल की। वहीं, हेलीकॉप्टरों से हवाई सर्वेक्षण भी किया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को मार्कोस अपना अभ्यास शुरू करेंगे। जबकि शुक्रवार को नौसेना की सेलिंग बोटों को नदी में उतारा गया, जहां लहरों पर अठखेलियां हुईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पांच फरवरी से शुरू हो रहे डिफेंस एक्सपो में हनुमान सेतु से निशातगंज पुल के बीच नौसेना व वायुसेना की ओर से फ्लाइंग डिस्प्ले के कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें नौसेना के हेलीकॉप्टरों से मरीन कमांडो पानी में उतरकर हेली जम्प का प्रदर्शन करेंगे और अपने रणकौशल से दर्शकों में रोमांच पैदा करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मार्कोस की टीम रिवर फ्रंट पहुंची। जहां उन्हें पानी के बहाव से लेकर नदी की चौड़ाई, हवा का रुख और गहराई तक का जायजा लिया। वहीं हेलीकॉप्टर से भी हवाई सर्वेक्षण किया गया, चूंकि हेलीकॉप्टर से हेली जम्प की जानी है। ऐसे में पूरी तैयारियां जरूरी हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मरीन कमांडोज से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एक्सरसाइज की योजना थी लेकिन अब इसे शनिवार से शुरू किया जाएगा। हालांकि हेलीकॉप्टर से एक्सरसाइज की गई है। इतना ही नहीं नौसेना की ओर से गोमती नदी में सेलिंग बोट्स को उतारा गया। फ्लाईपास्ट की एक्सरसाइज भी पहली फरवरी से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
श्वानों ने दिखाया जौहर
गोमती रिवर फ्रंट पर शुक्रवार को सेना के श्वान दल ने अपने करतबों का अभ्यास किया। श्वानों की टीम ने बाधाओं को पार करते हुए दमखम का परिचय दिया। लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन के दौरान श्वानों द्वारा आग व अन्य बाधाओं को पार करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें