फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको पता है, कभी पैसे बचाने के लिए पैदल चलते थे मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक!

Tue, 31 Jan 2017 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीक यादव
लखनऊ में विधानसभा चुनाव के ल‌िए नामांकन करवाने वाले ज्यादातर प्रत्याशी करोड़पत‌ि हैं। कैंट से सपा प्रत्याशी मुलायम स‌िंह की छोटी बहू अपर्णा यादव सबसे ज्यादा दौलतमंद हैं। अपर्णा की कुल पारिवारिक संपत्त‌ि 22.95 करोड़ है। उनके पास कोई कार नहीं जबक‌ि उनके पत‌ि के पास 5.21 करोड़ रुपए की लैंबोर्गिनी लग्जरी कार है। प्रतीक की ये कार काफी दिनों से चर्चा में है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीक यादव
इस कार के साथ प्रतीक सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें डालते रहते हैं। सुर्खियों में आने के बाद उन्होंने इस पर एक पोस्ट भी डाला, पढ़ें क्या‌ लिखा उस पोस्ट में...
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीक यादव
प्रतीक लिखते हैं, मैं एक सफल एंटरप्रेन्योर हूं, मैंने लंबे वक्त तक इतनी मेहनत की है कि मैं ये लैंबोर्ग‌िनी गाड़ी ही नहीं बल्क‌ि इसके जैसी कई गाड़ियां आसानी से अफोर्ड कर सकता हूं। उन्होंने लिखा क‌ि मेहनत में मुझसे कोई नहीं जीत सकता।

4 of 5
प्रतीक यादव
प्रतीक ने साझा किया, मुझे वो दिन भी याद है जब मैं दोस्तों को 25 रुपये की कॉफी तक दोस्तों को नहीं पिलाता था। वो दिन भी याद है जब शून्य डिग्री तापमान में बस के 2 पाउंड बचाने के ल‌िए 2 किमी तक 20 किलो सामान के साथ पैदल चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीक यादव की कार
उन्होंने बताया कि उन्हें अपने करियर के शुरुआत की वो रातें याद हैं जो उन्होंने बिना सोए गुजारीं। प्रतीक ने बताया, 9 साल पहले लीड्स में एमएससी किया था। तब पहली बार लैंबोर्गिनी कार देखी थी। उसी वक्त मन बना लिया था कि एक दिन बहुत सक्सेफुल होऊंगा और इस गाड़ी को खरीदूंगा। उन्होंने लिखा, आज वो सपना पूरा हो गया लेकिन कुछ लोगों को तकलीफ है। खैर उनकी तकलीफ देखकर मुजे अच्छा लगा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें