फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prateek Yadav Death: अपर्णा से शादी के लिए सबसे पहले मां को किया था राजी, इन्होंने भी निभाई थी अहम भूमिका

Fri, 15 May 2026 09:26 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव ने अपर्णा से शादी के लिए सबसे पहले मां साधना को राजी किया था। बेटे की जिद के आगे साधना राजी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने ही मुलायम सिंह यादव को इस शादी के राजी किया। प्रतीक और अपर्णा की शादी दिसंबर 2011 में सैफई में बहुत धूमधाम से हुई थी।
विज्ञापन
1 of 13
Prateek Yadav Death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी बॉलीवुड फिल्म की पटकथा से कम नहीं है। दोनों की लव स्टोरी चर्चा में रही थी। इसे अरेंज मैरिज में बदलने में सबसे अहम भूमिका प्रतीक की मां साधना गुप्ता ने निभाई थी। इसमें अमर सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 

वर्ष 2001 में अपर्णा दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गई थी। वहीं पर प्रतीक भी आए हुए थे। अपर्णा को नहीं पता था कि वह मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। पार्टी के बाद प्रतीक ने अपर्णा से बात की और उनकी ईमेल आईडी मांगी। इसके बाद दोनों मिलने लगे और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। 
विज्ञापन

2 of 13
अपर्णा यादव व प्रतीक यादव। - फोटो : instagram
प्रतीक ने अपर्णा को ईमेल से प्रपोज किया था। दोनों की प्रेम कहानी 11 साल तक चली। प्रतीक अपर्णा से मिलने उनके घर पर भी जाते थे। इसकी जानकारी दोनों परिवार को थी। अपर्णा से शादी के लिए प्रतीक ने मां साधना गुप्ता को तैयार किया था। 
विज्ञापन

3 of 13
अपर्णा यादव की प्रतीक के साथ की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बेटे की जिद के आगे साधना राजी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने ही मुलायम सिंह यादव को इस शादी के राजी किया। प्रतीक और अपर्णा की शादी दिसंबर 2011 में सैफई में बहुत धूमधाम से हुई थी।
 

4 of 13
प्रतीक यादव की बेटी से बात करते हुए अखिलेश यादव - फोटो : शुभम बंसल
बेटियों को परिवार ने संभाला
प्रतीक यादव की अर्थी घर से निकलते देख अपर्णा यादव और उनकी बेटियां प्रथमा यादव व पद्मजा यादव फूट-फूट कर रोने लगीं। अपर्णा ने उन्हें सीने से लगाकर संभाला। दोनों बेटियां भी बैकुंठ धाम पहुंचीं। दोनों चिता पर पिता की अर्थी देख बेसुध सी हो उठीं। परिवार के लोगों ने दोनों को संभाला।

 
विज्ञापन

5 of 13
प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को बैकुंठधाम ले जाया गया। - फोटो : PTI
शव वाहन पर दिखा प्रतीक का पशु प्रेम, लगाए गए थे बैनर
प्रतीक यादव का पशुओं से प्रेम उनकी अंतिम यात्रा में भी दिखा। जिस वाहन से उनके पार्थिव शरीर को बैकुंठधाम तक लाया गया, उसे खास तरीके से सजाया गया था। सफेद फूलों से सजे वाहन के दोनों ओर बड़े-बड़े बैनर लगे थे। इनमें पशुओं के साथ प्रतीक की तस्वीर भी लगाई गई थी
विज्ञापन

6 of 13
प्रतीक यादव को मुखाग्नि देते ससुर। - फोटो : अमर उजाला
प्रतीक को अंतिम विदाई, ससुर ने दी मुखाग्नि
सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सत्तापक्ष और विपक्ष के कई नेता
सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का बृहस्पतिवार दोपहर बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवार के लोग और सत्तापक्ष व विपक्ष के नेता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

7 of 13
पति प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देतीं अपर्णा यादव - फोटो : शुभम बंसल
सुबह करीब 11.58 प्रतीक की अंतिम यात्रा उनके बंगले विष्णुपद से शुरू हुई। सपा दफ्तर तक लोग अर्थों को पैदल लेकर पहुंचे। फिर वहां से फूलों से सजे वाहन से शव बैकुंठ धाम पहुंचाया गया। यहां दोपहर 1.54 मिनट पर ससुर ने दामाद प्रतीक की चिता को मुखाग्नि दी। 

8 of 13
प्रतीक यादव की चिता पर लकड़ियां रखतीं बेटियां और चाचा शिवपाल यादव - फोटो : शुभम बंसल
बैकुंठधाम पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इससे पहले सुबह सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता प्रतीक को आखिरी विदाई देने के लिए उनके आवास पहुंचे। 

 

9 of 13
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में लकड़ी डालते सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाई अखिलेश यादव - फोटो : शुभम बंसल
इनमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री ओम प्रकाश राजभर, बेबी रानी मौर्य, सतीश शर्मा, विधायक राजेश्वर सिंह, डिंपल यादव, भाई धर्मेंद्र यादव थे।

10 of 13
प्रतीक यादव की बेटी को चॉकलेट देते अखिलेश यादव - फोटो : शुभम बंसल
प्रतीक की बेटी को चॉकलेट देकर अखिलेश ने बहलाया
बैकुंठ धाम पर प्रतीक की दोनों बेटियां भी पिता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची थीं। छोटी बेटी पद्मजा अखिलेश के बगल में बैठी थी। गर्मी और लोगों का हुजूम देख वह परेशान थी। पद्मजा को परेशान देख अखिलेश ने चॉकलेट मंगाकर उसको दिया। चॉकलेट देख पद्मजा के चेहरे पर मुस्कान दिखी इसके बाद वह चुपचाप चॉकलेट खाने लगी।

11 of 13
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार में शोकाकुल अवस्था में परिजन - फोटो : शुभम बंसल
प्रतीक यादव की मौत
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव (38) का बुधवार तड़के निधन हो गया था। वह विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास के किचन में सुबह करीब चार बजे अचेत अवस्था में मिले थे। इसके बाद प्रतीक के नौकर ने सिविल अस्पताल में फोन किया। डॉक्टरों की टीम प्रतीक के घर गई। घर पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद प्रतीक को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 

12 of 13
पिता प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देती बेटियां - फोटो : शुभम बंसल
खून का थक्का बन जाने की थी समस्या, चल रहा था इलाज
हृदय गति रुकने की वजह से जान गंवाने वाले प्रतीक यादव को हायपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के साथ ही खून का थक्का बनने की भी समस्या थी। मेदांता अस्पताल में इसका इलाज चल रहा था। 29 अप्रैल को सांस लेने में समस्या होने पर प्रतीक यादव अंतिम बार मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। 
विज्ञापन

13 of 13
पिता प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देती बेटी - फोटो : शुभम बंसल
मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और इंटरनल मेडिसिन विभाग की डॉ. रुचिता शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को जांच में थक्का बनने के साथ ही दिल संबंधी समस्या की पुष्टि भी हुई थी। खून का थक्का बनने की समस्या को डीप वेन थ्रोम्बोसिस कहा जाता है। यह एक गंभीर स्थिति है। यह थक्का टूटकर फेफड़ों तक पहुंच जाए तो जानलेवा साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें