फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में सूरज का सितम, रात में बिजली बेरहम

Mon, 09 Jun 2014 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
एक ओर जहां भीषण गर्मी ने पारे को 45 के पार पहुंचा दिया है, वहीं दूसरी ओर बिजली की अघोषित कटौती ने प्रदेश भर में कोहराम मचाया है। हर दिन किसी न किसी जिले के बिजली उपकेंद्र पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है।
विज्ञापन

दिन में सूरज का सितम, रात में बिजली बेरहम

2 of 11
रविवार को ललितपुर में आक्रोशित लोगों ने पहले सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद भीड़ जिला पंचायत भवन स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण के कार्यालय पहुंची और कार्यालय को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दिन में सूरज का सितम, रात में बिजली बेरहम

3 of 11
राजधानी लखनऊ में भी दिन में पारा चढ़ने और रात में बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। रविवार को भी कुछ लोग आधी रात सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

दिन में सूरज का सितम, रात में बिजली बेरहम

4 of 11
पुलिस ने कुछ इस तरह प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। बताते चलें कि इन दिनों सभी जिलों में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। पिछले सवा दो साल बाद पहली बार इटावा में भी रविवार को करीब चार घंटे की बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन

दिन में सूरज का सितम, रात में बिजली बेरहम

5 of 11
राजधानी लखनऊ में जब देर रात बिजली कटती है, तो ज्यादातर लोग गोमतीनगर के लोहिया पार्क तक गर्मी से राहत पाने के लिए निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन

दिन में सूरज का सितम, रात में बिजली बेरहम

6 of 11
जून की इस जला देने वाली गर्मी में ट्रैफिक पुलिस छांव में राहत की सांस लेते हुए। इन दिनों प्रदेश में तापमान का पारा दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है। रविवार को सबसे गर्म 47.4 डिग्री बांदा जिला रहा।
विज्ञापन

दिन में सूरज का सितम, रात में बिजली बेरहम

7 of 11
बताया जा रहा है कि अभी यूपी तक आने में मानसून एक हफ्ते ले सकता है। गूगल के मुताबिक सोमवार तीन बजे तक लखनऊ का तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दिन में सूरज का सितम, रात में बिजली बेरहम

8 of 11
बदले विंड पैटर्न के चलते तपन के साथ ही अब उमस भी परेशान करने लगी है। पूर्वी हवा बहने से चिपचिपी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

दिन में सूरज का सितम, रात में बिजली बेरहम

9 of 11
रविवार को हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज हवा और हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट तो हुई, लेकिन सोमवर की चटक धूप ने मौसम को फिर पलट डाला।

दिन में सूरज का सितम, रात में बिजली बेरहम

10 of 11
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में लू के थपेड़े अभी और परेशान कर सकते हैं।
विज्ञापन

दिन में सूरज का सितम, रात में बिजली बेरहम

11 of 11
प्रदेश में गर्मी के तांडव से अब तक दजनों ने दम भी तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें