अंधेरे में डूबा शहर तो पिट गए बिजली कर्मचारी
Thu, 05 Jun 2014 08:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
लखनऊ में बेकाबू हुए बिजली संकट से विद्युत उपकेंद्रों पर नागरिकों का तोड़फोड़ और प्रदर्शन शुरू हो गया है।
अंधेरे में डूबा शहर तो पिट गए बिजली कर्मचारी
चौपटिया उपकेंद्र इलाके में 16 घंटे से बिजली संकट झेलकर लोगों ने दो जूनियर इंजीनियर (जेई), ठेकेदार और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
अंधेरे में डूबा शहर तो पिट गए बिजली कर्मचारी
इसमें चौपटिया उपकेंद्र के एक जेई के सिर में काफी चोट आई है। कर्मियों और जेई ने सात उपकेंद्रों में तालाबंदी करके बिजली बंद कर दिया।
अंधेरे में डूबा शहर तो पिट गए बिजली कर्मचारी
इससे दो घंटे से अधिक समय तक पांच लाख की आबादी में अफरातफरी रही। पुराने लखनऊ के बाजार की दुकानें समय से पहले बंद हो गई।
अंधेरे में डूबा शहर तो पिट गए बिजली कर्मचारी
मंगलवार रात करीब 2:15 बजे कक्कड़ पार्क स्थित 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया।
अंधेरे में डूबा शहर तो पिट गए बिजली कर्मचारी
घटना के विरोध में लेसा जूनियर इंजीनियरों ने कामकाज ठप कर लेसा भवन में अधीक्षण अभियंता का घेराव किया और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
अंधेरे में डूबा शहर तो पिट गए बिजली कर्मचारी
वहीं लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
अंधेरे में डूबा शहर तो पिट गए बिजली कर्मचारी
बताया जाता है कि शाम छह बजे जेई एवं ठेकेदार की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर चालू करने की कोशिश चल रही थी कि गऊघाट उपकेंद्र के जेई शाहबान आ गए।
अंधेरे में डूबा शहर तो पिट गए बिजली कर्मचारी
सराय माली खां में मंगलवार आधी रात को जले ट्रांसफार्मर को चालू करने के लिए कक्कड़ पार्क से ठेकेदार कर्मियों को ले जाने लगे।
अंधेरे में डूबा शहर तो पिट गए बिजली कर्मचारी
इसी से लोग भड़क गए और कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया।