महंत की बिलखती पत्नी को ढांढस बंधाती महापौर संयुक्ता भाटिया
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नौ घंटे तक हंगामे के बाद किसी तरह परिवारीजनों और महंत के समर्थकों को शांत कराया गया। इस बीच महापौर संयुक्ता भाटिया, महानिदेशक महेंद्र मोदी, पुलिस अधीक्षक विधानसभा सर्वेश कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी सदर अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुकीर्ति माधव समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महंत की पत्नी ने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में हत्या की बात कहते हुए जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। कार्रवाई न होने तक समर्थकों ने क्रियाकर्म न करने की बात कही तो अफरातफरी मच गई। हालांकि, महापौर ने आक्रोशित समर्थकों को समझाकर शांत किया। दोपहर करीब तीन बजे परिवारीजन व समर्थक माने, इसके बाद आश्रम के प्रांगण में ही क्रियाकर्म किया गया।