फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने किसे दिया वोट?: कहीं खुलकर हुआ इजहार, तो कहीं इशारों-इशारों में चली बात

Fri, 23 Mar 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
अनिल सिंह
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गए। पूरे दिन इस बात की अटकलें लगाई जाती रहीं कि किसने किसे वोट दिया। बीजेपी द्वारा नौवां प्रत्याशी मैदान में उतारे जाने के बाद क्रॉस वोटिंग की संभावनाएं बढ़ गईं थीं। कुछ ने खुलकर स्वीकार किया कि उनका वोट कहां गया, तो कुछ ने खुल कर बोलने के बजाय इशारों-इशारों में समझाने की कोशिश की। पढ़ें विधायकों के बयान...

‘हमनें अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया है और बसपा के अधिकृत एजेंट लालजी वर्मा को दिखा दिया है कि कहां वोट किया है।’
- अनिल सिंह, विधायक बसपा, पुरवा, उन्नाव
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विजय मिश्र
‘हमने किसे वोट दिया यह नहीं बता रहे...भाजपा को वोट दिया। हम योगी जी के साथ हैं।’
- विजय मिश्र, विधायक निर्दल
विज्ञापन

3 of 6
राजा भैया
‘न मैं बदला हूं, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है, मैं अखिलेश जी केसाथ हूं, का ये अर्थ बिल्कुल नहीं कि मैं बसपा के साथ हूं।.... हमारा वोट सपा को जाएगा, जया बच्चन जी को जाएगा।’’
- रघुराज प्रताप सिंह, उर्फ राजा भैया (मतदान से पहले ट्वीटर पर)

4 of 6
अमनमणि त्रिपाठी
'निर्दलीय विधायक अमनमणि ने कहा कि उन्होंने महाराज जी (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) के आदेश पर मतदान किया है। कहा, आप समझ सकते तो उन्होंने किसके लिए वोट देने को कहा होगा। कहा, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है।' 
विज्ञापन

5 of 6
ओमप्रकाश राजभर
‘हमारे चारों वोट भाजपा प्रत्याशी को गए हैं, किसी को शक नहीं होना चाहिए। हम चाहते थे कि हमारी बीमारी ‘जिला अस्पताल’ में दूर हो। वहां इलाज नहीं हो सका तो ‘पीजीआई’ आए। यहां भी ठीक नहीं हुआ तो ‘एम्स’ पहुंच गए। अमित शाह से मुलाकात से हमारी 90 प्रतिशत बीमारी दूर हो गई है। यह कहना है भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अदिति सिंह
बातें करने वाले करते रहेंगे। ऐसे मौकों पर कई तरह की बातें होती है। मैंने अपने नेता राहुल गांधी के निर्देश पर गठबंधन को मजबूत करते हुए बसपा प्रत्याशी भीमराव अंबेडकर को मतदान किया है।
अदिति सिंह, कांग्रेस विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें