पौराणिक कुंडों का भी वैभव लौटा
रामनगरी की पौराणिकता के गवाह व पहचान बताने वाले प्राचीन कुंडों का भी सुंदरीकरण हो रहा है। अब तक 20 कुंडों का सुंदरीकरण किया जा चुका है। गुप्तारघाट पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो चुका है, जबकि सूर्यकुंड की भव्यता देखने के लिए हर रोज भीड़ उमड़ती है।
तेजी से हो रहा काम
अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार का कहना है कि अयोध्या में जनसुविधाओं को तेजी से विकसित किया जा रहा है। पार्किंग, सड़क व शौचालय का काम लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो गया। जो बचा है, उसका निर्माण हो रहा है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट भी लगभग तैयार है।