सीमावर्ती रुपईडीहा कस्बे में सोमवार रात में रेलवे स्टेशन रोड पर बाल संगठन दूर्गा पूजा समिति द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में कलाकारो द्वारा नृत्य की प्रस्तुति के साथ लकी ड्रा का आयोजन भी होना था।
विज्ञापन
2 of 3
शराब पीता सिपाही
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा न हो। लेकिन जैसे ही कार्यक्रम में नृत्य शुरू हुआ दो सिपाही हरदंगी यादव, और सुनील गुप्ता वहीं मंच के पास शराब के जाम लगाने लगे।
सिपाहियों के शराब पीने का वीडियो थोड़ी ही देर में वायरल हो गया। एसपी तक जब इस मामले की जानकारी पहुंची तो उन्होंने दोनो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर जांच सीओ नानपारा को सौंपी है।