सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में सोमवार शाम को पुलिस ने कार में शराब पीने वालों और अराजकतत्वों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई होते देख कार में शराब पी रहे लोग भाग निकले। इस दौरान अतिक्रमण और सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कार में पड़ी शराब और पानी की बोतल
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि रविवार को सेलीब्रिटी ग्रीन पार्क परिसर में लगी अमर उजाला पुलिस की चौपाल में सुशांत गोल्फ सिटी निवासियों ने स्टंटबाजी, अतिक्रमण, शराबियों और बिल्डर की मनमानी की शिकायतें सुनाई थीं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
यह भी शिकायत की थी कि रोटरी क्लब चौराहे और जीडी गोयनका स्कूल के पास अवैध तरीके से ठेला व खोमचा वालों ने कब्जा कर लिया है। इसके कारण अराजकता की स्थिति हो गई है और टाउनशिप के लोगों का निकलना दूभर हो गया है।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि शाम करीब छह बजे विशेष अभियान शुरू किया। टीम ने सबसे पहले रोटरी चौराहे और जीडी गोयनका के पास सड़क पर खड़ी कारों की चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध लोग अपने वाहन लेकर खिसकने लगे। करीब डेढ़ घंटे के अभियान में पूरा इलाका खाली हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस टीम ने पूरी कॉलोनी में पैदल गश्त की। इस दौरान लोगों को मास्क भी दिए। कुछ लोगां ने इसका विरोध किया तो चालान काटा गया।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, डीसीपी दक्षिण रवि कुमार, एडीसीपी दक्षिण सुरेश चंद्र रावत के निर्देश पर अभियान जारी रहेगा। बाहरी इलाके के लोगों को कॉलोनी में आकर अराजकता नहीं करने दी जाएगी।