प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी संतों पर हुए
लाठीचार्ज को लेकर सोमवार को फिर सुलग उठा। टाउनहाल से दशाश्वमेध के लिए
निकली साधु-संतों की अन्याय प्रतिकार यात्रा में शामिल लोगों ने जमकर
उपद्रव किया।
विज्ञापन
उपद्रव के बाद बदसूरत हुई काशी, देखें तस्वीरें
2 of 11
गोदौलिया चौराहे पर अफवाह के बाद मची भगदड़ में लौटती भीड़ ने पुलिस
पर पत्थर चलाए। उपद्रवियों ने पुलिस की तीन जीपें और 25 से अधिक बाइक आग
फूंक दीं। उपद्रवियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। (यात्रा के लिए जा रहे संतों की तस्वीर।)
विज्ञापन
उपद्रव के बाद बदसूरत हुई काशी, देखें तस्वीरें
3 of 11
बेकाबू हालात के मद्देनजर चार थाना क्षेत्रों कोतवाली, चौक, लक्सा और दशाश्वमेध में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पथराव में कई पुलिसकर्मियों और साधु-संतों को चोटें आई हैं।
उपद्रव के बाद बदसूरत हुई काशी, देखें तस्वीरें
4 of 11
पुलिस और पब्लिक के बीच गुरिल्ला युद्ध सा नजारा दिखा। कभी भीड़ पुलिस को दौड़ाती नजर आई तो कभी पुलिस हजारों की भीड़ को। हजारों की संख्या में लोगों के सड़क पर उतरने से शहर के हालात अचानक बेकाबू हो गए हैं।
विज्ञापन
उपद्रव के बाद बदसूरत हुई काशी, देखें तस्वीरें
5 of 11
पुलिस ने गोदौलिया, चौक और मैदागिन इलाकों को सील कर दिया है। पुलिस के प्रति विरोध जताने के लिए निकले इस जुलूस में देश भर के साधु-संत आए हुए थे।
विज्ञापन
उपद्रव के बाद बदसूरत हुई काशी, देखें तस्वीरें
6 of 11
गोदौलिया पर हुए बवाल के बाद आंसू गैस के गोले छोड़ते एसएसपी आकाश कुलहरि।